तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

Vastu Tips for Money: अगर आपके घर में भी पैसा आते ही खर्च होने लगता है या फिर बचत करना मुश्किल हो जाता है, तो कहीं इसकी वजह तिजोरी से जुड़ी आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां तो नहीं हैं. वास्तु के अनुसार, तिजोरी रखते समय की गई ये गलतियां घर की आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं.

Vastu Tips for Money: क्या आपके घर में भी पैसा टिकता नहीं? क्या बेवजह के खर्चे बढ़ते रहते हैं? अगर हां, तो शायद आपकी कुछ अनजाने में की गई गलतियां इसके पीछे की वजह हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो, हम अपने घर की तिजोरी या फिर अलमारी में पैसा किस जगह पर या किस तरह से रखते हैं, इसका सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.

हमारे घर में रखा यह तिजोरी वह स्थान है जहां पर हमारी दिन-रात की मेहनत की कमाई को हम रखते हैं. यही एक बड़ी वजह है कि अगर अनजाने में ही इस जगह पर वास्तु से जुड़ी कोई गलती हो जाए, तो घर में निगेटिविटी बढ़ने लगती है और जीवन में पैसों की तंगी भी बनने लगती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको तिजोरी से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें दोहराने से आपको हमेशा बचना चाहिए.

तिजोरी को गलत दिशा में रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी तिजोरी को घर पर सही दिशा में रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आपके घर में तिजोरी है, तो आपको उसे कभी भी दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम कोने में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. तिजोरी को हमेशा घर के दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना सबसे बेहतर माना जाता है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि जब भी आप तिजोरी खोलें, तो उसका दरवाजा हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ ही खुलना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की दिशा माना जाता है. इस दिशा में दरवाजा खुलने से घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है.

ये भी पढ़ें: घर में सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन रहता है हर समय बेचैन? इन 5 चीजों को अभी जाकर चेक करें

तिजोरी के पास या अंदर गंदगी रखना

इस बात को हम सभी जानते हैं कि जिस जगह पर साफ-सफाई होती है, वहीं पर मां लक्ष्मी का वास होता है. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अलमारी के ऊपर या फिर तिजोरी के आसपास कबाड़, गंदे कपड़े या फिर बेकार की चीजों को इकट्ठा करके रख देते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों की यह भी आदत होती है कि वे तिजोरी के अंदर ही पुराने बिल, फटे-पुराने कागज और कुछ इसी तरह की बेकार चीजों को भर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. तिजोरी के आसपास और उसके अंदर हमेशा सफाई रखनी चाहिए. हफ्ते में कम से कम एक बार इसे जरूर साफ करें, ताकि वहां कोई निगेटिविटी न फैले.

तिजोरी को पूरी तरह खाली कर देना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपनी तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली अलमारी को कभी भी पूरी तरह से खाली करके नहीं छोड़ना चाहिए. एक खाली पड़ी तिजोरी हमेशा ही गरीबी और पैसों की कमी को न्योता देती है. अगर कभी नकद पैसे खत्म भी हो जाएं, तो भी तिजोरी के अंदर कुछ सिक्के, एक चांदी का सिक्का, थोड़ी सी साबुत हल्दी या फिर लाल कपड़े में बंधे चावल हमेशा रखें. इस तरह की शुभ चीजें तिजोरी में पैसों की बरकत बनाए रखती हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

काले या गहरे नीले रंग का इस्तेमाल करना

आप तिजोरी के अंदर किस रंग का कपड़ा बिछा रहे हैं, इस बात का ख्याल रखना भी आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है. मान्यताओं के अनुसार, आपको तिजोरी के अंदर कभी भी काले या फिर गहरे नीले रंग का कपड़ा नहीं बिछाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इस तरह के रंगों को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है. इस तरह के गहरे रंगों की जगह पर अगर आप चाहें तो लाल, पीले या फिर हल्के गुलाबी रंग के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये रंग बहुत शुभ माने जाते हैं और धन को अपनी तरफ खींचते हैं.

झाड़ू या जूते-चप्पल के पास तिजोरी रखना

झाड़ू का इस्तेमाल भले ही घर की सफाई में किया जाता है, लेकिन आपको कभी भी इसे ठीक तिजोरी के सामने या फिर उससे सटाकर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. ठीक इसी तरह, जूते-चप्पल रखने की रैक या डस्टबिन भी तिजोरी के आसपास नहीं होने चाहिए. ऐसा करने से घर में गलत असर पड़ता है, जिससे मेहनत का पैसा घर में रुकता नहीं है और फालतू के खर्चे बढ़ने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: घर में रखी ये 5 चीजें धीरे-धीरे खाली कर सकती हैं आपकी जेब, जितनी जल्दी हो सके कर दें घर से बाहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >