Vastu Tips For Locker: अपने लॉकर में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

1 / 1
Vastu Tips For Locker: अपने लॉकर में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी
फुल स्क्रीन में देखें

Vastu Tips For Locker

Vastu Tips For Locker: जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो अगर आप अपने घर के लॉकर में रखेंगे तो आप के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

Vastu Tips For Locker: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में एक बड़ा ही अहम प्रभाव रहता है. वास्तु के अनुसार ऐसे कई नियम होते हैं जिनका पालन हमें अपने जीवन में करना चाहिए. इनके विपरीत चलने से अक्सर हमें नुकसान भी सहना पड़ सकता है. ऐसे में जानें बाबा बिमलेश वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ से कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो अगर आप अपने घर के लॉकर में रखेंगे तो आप के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

सुपारी

सुपारी को हिंदू धर्म में बेहद ही शुभ माना जाता है, लोग शादियों के आमंत्रण के साथ अक्सर इसे देना शुभ मानते हैं. ऐसे में आप 5 छोटे सुपारी एक साथ अपने लॉकर में रख सकते हैं, इससे आप के जीवन में धन आगमन के अवसर बढ़ेंगे.

Vastu Tips: भूलकर भी अपने घर पर न लगाएं ये पौधे, रूठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल

: Vastu Tips For Locker: अपने लॉकर में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

लाल कपड़े में हल्दी

एक लाल कपड़े में हल्दी के कुछ टुकड़े लें और उसे बांधकर अपने लॉकर में रख दें, ऐसा करने से आप के जीवन में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

चांदी के सिक्के

चांदी के सिक्कों को काफी शुभ माना जाता है, लोग अक्सर धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदते नजर आते हैं. ध्यान दें कि उन सिक्कों पर खास तौर से माता लक्ष्मी की तस्वीर बनी हो और किसी भी कंपनी का नाम न लिखा हो.

भगवान कुबेर की मूर्ति

अपने लॉकर के अंदर भगवान कुबेर की एक छोटी सी मूर्ति रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और आप के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

शीशा

अपने लॉकर में एक छोटा सा शीशा रखें, ऐसा करने से आप के घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी और कभी भी आप को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Personal Finance: अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं, तो इन चीजों पर खर्च करना छोड़ दें

: Vastu Tips For Locker: अपने लॉकर में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >