कहीं आपके घर से भी अचानक नहीं आ रही अजीब सी बदबू? वास्तु शास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बार-बार आने वाली बदबू सिर्फ गंदगी की वजह नहीं होती, बल्कि यह घर में निगेटिव एनर्जी का संकेत भी हो सकती है. इसे नजरअंदाज करने से घर का माहौल खराब और भारी लग सकता है. लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर घर में साफ-सफाई और पॉजिटिव माहौल बनाया जा सकता है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान आप इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन करते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर की कुछ समस्याओं से छुटकारा पाने का भी तरीका बताया है. वैसे तो घरों में कई तरह की समस्याएं होती हैं, लेकिन इनमें से एक समस्या घर से अजीब बदबू आने की भी रहती है. कई बार ऐसा भी होता है कि घर में बिना किसी कारण के भी बदबू आने लगती है. इस बदबू को अक्सर हम नाली, कचरा या मॉइस्चर की प्रॉब्लम समझकर अनदेखा कर देते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा ही हो रहा है तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से आने वाली यह बदबू कई बार निगेटिव एनर्जी और अशुभ संकेत की तरफ भी इशारा कर सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार जब घर की एनर्जी बैलेंस्ड नहीं होती, तो वहां अजीब सी बदबू, भारीपन और असहजता महसूस होने लगती है.

घर में निगेटिव एनर्जी का बढ़ना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में हर समय बदबू आ रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर में निगेटिव एनर्जी काफी तेजी से बढ़ रही है. यह निगेटिव एनर्जी फैमिली मेंबर्स के दिल-दिमाग, हेल्थ और रिश्तों पर काफी बुरा असर डाल सकती है. अगर समय रहते इस बदबू से छुटकारा नहीं पाया जाता है, तो कुछ ही समय में आपके घर में स्ट्रेस, झगड़े और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको कभी भी इस बदबू को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर भी बाहर से सुंदर लेकिन अंदर से है अशांत? वास्तु शास्त्र से जानें इसकी वजह

घर के मुख्य द्वार का असर

आपके घर का मुख्य दरवाजा ही एनर्जी के आने और जाने का रास्ता होता है. ऐसे में अगर इस जगह पर गंदगी, बदबू और चीजें बिखरी हुई रहती हैं, तो पॉजिटिव एनर्जी कभी भी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे के आसपास की सफाई का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. आपको इस जगह पर जूते-चप्पलों, कचरा या फिर बदबूदार चीजों को रखने की कभी गलती नहीं करनी चाहिए.

किचन और बाथरूम की सफाई

अगर आपके घर में बदबू फैल रही है तो इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके घर का किचन या फिर बाथरूम गंदा हो. वास्तु शास्त्र में इन दोनों ही जगहों को काफी जरूरी बताया गया है. अगर आपके किचन में बचे हुए खाने की चीजों की वजह से बदबू आ रही है या फिर गंदगी बढ़ रही है, तो इसका काफी बुरा असर आपके पैसों और सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है. ठीक इसी तरह अगर बाथरूम में गंदगी बढ़ जाए, तो यह निगेटिव एनर्जी और मॉइस्चर को बढ़ाने का काम करती है.

यह भी पढ़ें: घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और कई तरह की परेशानियां, रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम

बंद और कम रोशनी वाले कमरे

कई बार हमारे घर में बदबू इसलिए भी फैलने लगती है क्योंकि कुछ कमरे ऐसे भी होते हैं जो काफी समय से बंद पड़े हुए हैं और वहां पर धूप और हवा सही से नहीं पहुंच रही है. अगर आपके घर में भी कोई ऐसा कमरा है तो इसकी वजह से भी आपको बदबू और भारीपन का एहसास हो सकता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो इस तरह के जो कमरे होते हैं वे घर में एनर्जी के फ्लो को रोकते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपके घर में हवा और रोशनी का आना-जाना सही तरीके से हो.

समस्या से छुटकारा पाने के आसान उपाय

अगर आपके घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ गयी है और उसमें से बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान उपाय करके देख सकते हैं. इसके लिए आपको हर सुबह उठकर अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को खोलकर रख देना है ताकि फ्रेश हवा आपके घर में आ सके. इसके अलावा घर में हर दिन कपूर, धूप या लोबान जलाना भी फायदेमंद माना जाता है. आप अगर चाहें तो घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >