Mirch Recipe Ideas: मिर्च सिर्फ खाने में तीखापन नहीं लाती, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपकी डिश का स्वाद भी बढ़ जाता है. हरी मिर्च से आप कई तरह के स्वादिष्ट और अलग-अलग डिशेज बना सकते हैं. यहां दिए गए आइडियाज से आप मिर्च से 4 तरह की रेसिपीज बना सकते हैं.
मिर्च का अचार
मिर्च को अच्छे से धोकर लंबाई में काट लें. अब एक बर्तन में नमक, हल्दी और सरसों का पाउडर मिलाएं. अब मिर्च को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे एक साफ कांच के जार में भरें और ऊपर से सरसों का तेल डालें. इसे 2–3 दिन के लिए धूप में रख दें. आपका मिर्च का अचार बनकर तैयार है.
दही मिर्च
दही मिर्च स्वादिष्ट डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च में हल्का चीरा लगाएं और सरसों के तेल में राई, जीरा, सौंफ और हल्दी डालकर भूनें. फिर इसमें फेंटा हुआ दही और नमक मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और मसाले अच्छी तरह मिर्च में कोट न हो जाए. तैयार दही मिर्च को दाल-चावल या पराठे के साथ गरमा-गरम परोसें.
मिर्च वड़ा
हरी मिर्च को बीच से काटकर बीज निकाल दें. अब एक बर्तन में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर घोल तैयार करें. अब मिर्च को इस घोल में लपेटें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. गरमा गरम मिर्च वड़ा धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
हरी मिर्च की चटनी
हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, नमक और नींबू का रस मिक्सर में डालकर पीस लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें. तैयार चटनी को कटोरी में निकालें और ऊपर से तड़का (राई, करी पत्ता और तेल) डालें. इसे रोटी, पराठा या स्नैक्स के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी
