5 Tops With Wide Leg Jeans: वाइड लेग जींस पहनने में जितनी कम्फर्टेबल होती है उतनी ही स्टाइलिश भी लगती हैं. ये जींस नीचे से वाइड होती है, इसलिए इसके साथ सही टॉप चुनना बहुत जरूरी होता है जिससे आपका पूरा लुक बैलेंस और स्टाइलिश लगे. वाइड लेग जींस के साथ पहनने के लिए टॉप्स आइडियाज को कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट @aashistyling पर शेयर किया है.
फिटेड रिप्ड टॉप (Fitted Ripped Top)
आप वाइड लेग जींस के साथ फिटेड रिप्ड टॉप पहन सकती हैं. ये टॉप वाइड लेग जींस के फ्लो को बैलेंस करता है और आपको एक स्मार्ट लुक देता है. इसके साथ आप एक डेनिम जैकेट को डाल सकते हैं.
शॉर्ट कुर्ती (Short Kurti)
अगर आप जींस के साथ कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो वाइड लेग जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती को पहनें. ध्यान रखें कि कुर्ती ज्यादा लंबी या घुटनों तक की न हो. आप ऐसी कुर्ती को चुनें जो आपके हीप बोन पर खत्म होती है. शॉर्ट कुर्ती के साथ वाइड लेग जींस पहनने से एक क्यूट और क्लासी लुक मिलता है.
सॉफ्ट पेपलम टॉप (Soft Peplum Top)
वाइड लेग जींस के साथ सॉफ्ट पेपलम टॉप पहनना भी अच्छा आइडिया है. पेपलम टॉप आपके पेट के एरिया के पास एक अच्छा शेप देता है और स्टाइलिश लुक क्रिएट करता है.
बटन-डाउन शर्ट के साथ वेस्ट (Button Down Shirt with Vest)
आप बटन डाउन शर्ट और वेस्ट के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं. ये आउटफिट स्ट्रक्चर्ड दिखता है. ये कॉम्बिनेशन आपको एक स्ट्रीट स्टाइल और स्मार्ट लुक देता है.
रैप स्टाइल टॉप (Wrap Style Top)
रैप टॉप आपकी बॉडी को एक खूबसूरत शेप देता है और आपकी बॉडी में कर्व्स क्रिएट करता है. ये वाइड लेग जींस के फ्लो को अच्छी तरह बैलेंस करता है.
ये भी पढ़ें: Engagement Outfit Ideas: सगाई पर पाएं रॉयल और ग्लैमरस लुक, जानें कौन-से आउटफिट्स हैं इस सीजन के ट्रेंड में
ये भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ
