Carrot Idli Recipe: गाजर से बनी हुई इडली एक हल्की, पौष्टिक और स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना है, जिसे नाश्ते या शाम की चाय के साथ भी आसानी से खाया जा सकता है. इसमें मुख्य रूप से चावल, उड़द दाल और ताजगी भरी कद्दूकस की हुई गाजर का इस्तेमाल होता है. गाजर की मिठास और इडली की मुलायम बनावट इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षक बनाती है. यह इडली रेगुलर इडली से थोड़ा हेल्दी ऑप्शन है क्योंकि इसमें गाजर की वजह से विटामिन और फाइबर भी मिलता है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसना इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है.
गाजर की इडली बनाने के लिए सामान
- सफ़ेद चावल – 1 कप
- उड़द दाल – ½ कप
- गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच (या बेकिंग सोडा ¼ छोटा चम्मच)
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- तेल – थोड़ा (इडली स्टीमर में ग्रीस करने के लिए)
इडली बनाने का आसान तरीका
दाल और चावल भिगोएं
चावल और उड़द दाल को अलग-अलग 4–5 घंटे पानी में भिगो दें.
पीसना
भिगोए हुए चावल और दाल को मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर मुलायम घोल बना लें. घोल बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न हो.
घोल में गाजर मिलाएं
अब कद्दूकस की हुई गाजर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.स्वादानुसार आप थोड़ी हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं.
इनो या बेकिंग सोडा डालना
इडली बनाने से ठीक पहले घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालें. हल्के हाथ से मिला लें. (इनो डालते ही घोल फूलने लगेगा).
इडली स्टीमर तैयार करें
इडली स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म करें. इडली के सांचे को हल्का सा तेल से ग्रीस कर लें.
इडली स्टीम करना
घोल को सांचे में डालें और ढककर 10–12 मिनट तक या इडली पकने तक स्टीम करें. टूथपिक से चेक करें, अगर साफ निकल आए तो इडली तैयार है.
परोसना
गाजर की इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरम–गरम परोसें.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी नई जींस का रंग भी बार-बार धोने से फीका पड़ रहा है? पहली बार धोते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक
यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं देसी गुड़ का शरबत, सेहत भी स्वाद भी
