Royal Chai Recipe: जब मन करे कुछ खास पीने का, ट्राय करें अम्मा के किचन की रॉयल चाय

Royal Chai Recipe: Amma’s Kitchen स्टाइल रॉयल चाय एक गाढ़ी, खुशबूदार और खास मसालों से बनी चाय है. इसमें केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे चाय का स्वाद बेहद रिच और लाजवाब बन जाता है. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

Royal Chai Recipe: अगर आप रोज की साधारण चाय से अलग कुछ खास और रिच स्वाद वाली चाय पीना चाहते हैं, तो रॉयल चाय एक बेहतरीन विकल्प है. यह चाय गाढ़े दूध, खुशबूदार मसालों और थोड़ा सा केसर डालकर बनाई जाती है, जिससे इसका स्वाद बहुत ही शानदार हो जाता है. Amma’s Kitchen के इंस्टाग्राम पेज पर बताई गई यह रेसिपी बहुत आसान है और घर पर ही कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. यह चाय पीने में क्रीमी, खुशबूदार और सच में “रॉयल” महसूस कराती है. 

रॉयल चाय बनाने का तरीका 

  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप पानी
  • 1 चम्मच चायपत्ती
  • 1–2 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
  • 1 छोटी इलायची
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 2–3 केसर के धागे
  • 4–5 पिस्ता या बादाम (बारीक कटे हुए)

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

शाही चाय बनाने की प्रक्रिया (image: ai generated)

कैसे बनाते हैं रॉयल चाय 

  • सबसे पहले एक पैन में पानी और दूध डालकर गैस पर गर्म करें.
  • अब इसमें चायपत्ती, इलायची और दालचीनी डाल दें.
  • इसे 2–3 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें ताकि मसालों की खुशबू आ जाए.
  • अब इसमें चीनी और केसर डालकर फिर से 1–2 मिनट उबालें.
  • जब चाय थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें.
  • कप में छानकर ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालें.

टिप्स: अगर आप चाहें तो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: अनानास और दही से बनाएं शेफ विकास खन्ना का कूलिंग ड्रिंक – एक घूंट में मिलेगी ठंडक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >