Dudh Sev Bhaji Recipe: दूध सेव भाजी एक स्वादिष्ट और थोड़ी अलग तरह की सब्ज़ी है, जो कम समय में आसानी से बन जाती है. इस रेसिपी में दूध से बनी हल्की क्रीमी ग्रेवी और कुरकुरी सेव का स्वाद बहुत अच्छा लगता है. सोशल मीडिया पर कई होम शेफ इसे अपने खास अंदाज में बनाते हैं. सुवर्णा बागुल ने भी इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर आसान तरीके से शेयर किया है, जिसे घर पर जल्दी तैयार किया जा सकता है. यह सब्ज़ी रोटी, पराठा या भाखरी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है और घर के सभी लोगों को पसंद आती है. अगर आप भी घर पर ऐसी रेसिपी बना कर खाना छाते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
दूध सेव भाजी बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 कप मोटी सेव
- 1 कप दूध
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा सा हरा धनिया
कैसे तैयार करते हैं दूध सेव भाजी
- सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें.
- अब इसमें राई और जीरा डालकर तड़का लगाएं.
- फिर कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद टमाटर डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं, ताकि टमाटर नरम हो जाए.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकने दें.
- जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी होने लगे, तब इसमें सेव डाल दें.
- 1–2 मिनट हल्का सा पकाएं (ज्यादा नहीं पकाएं, वरना सेव बहुत नरम हो जाएगी).
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- गरम-गरम दूध सेव भाजी को रोटी, पराठा या भाखरी के साथ सर्व करें. इसका हल्का क्रीमी स्वाद और सेव की कुरकुराहट इसे बहुत खास बनाती है.
यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो
यह भी पढ़ें: फटाफट बनाएं राजस्थानी प्याज की सब्जी, शेफ श्रेया अग्रवाल ने बताई रेसिपी
