Banana Cake Recipe: आजकल घर पर केक बनाना लोगों को काफी पसंद आने लगा है. खासकर जब बात हेल्दी और आसान रेसिपी की हो, तो केले से बना केक एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. मशहूर कुकिंग क्रिएटर Kabita’s Kitchen ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बहुत ही आसान तरीके से केले का सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक बनाने की रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद साधारण सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आपके घर में पके हुए केले हैं, तो उनसे झटपट टेस्टी केक बनाकर परिवार के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है.
केले का केक बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 2–3 पके हुए केले
- 1 कप मैदा
- ½ कप चीनी (पाउडर)
- ½ कप तेल या बटर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- थोड़ा सा दूध
- चुटकी भर नमक
केक बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद तेल या बटर डालें और मिश्रण को अच्छे से फेंट लें.
- अब दूसरी कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर छान लें. इस सूखे मिश्रण को केले वाले मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाएं. साथ ही वनीला एसेंस डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लें.
- अब केक टिन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें तैयार बैटर डाल दें. पहले से गरम ओवन में लगभग 170–180 डिग्री पर 30–35 मिनट तक बेक करें. अगर ओवन नहीं है तो कढ़ाई में भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है.
- जब केक अच्छी तरह बेक हो जाए तो इसे ठंडा होने दें और फिर टुकड़ों में काट लें. यह केले का केक चाय या कॉफी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं दावत वाला पेशावरी पनीर – जानिए शेफ रणवीर बरार की खास ट्रिक
यह भी पढ़ें: शेफ रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं परफेक्ट लेयरिंग वाला जोधपुरी कबुली पुलाव
