Bihar Tourist Destinations: सीता की जन्म धरती सीतामढ़ी की करें सैर, भारत का छिपा खजाना है ये जगह

Bihar Tourist Destinations: सीतामढ़ी जिसे जानकी माता यानि सीता की जन्म धरती कहा जाता है. अगर आपका कभी बिहार जाने का प्लान बना और आपको सीतामढ़ी शहर में रुकना पड़ें तो यहां घूमने का मौका हाथ में जाने नहीं दीजिएगा.

Bihar Tourist Destinations: बिहार में पर्यटन केंद्रों की भरमार है. बिहार में ही एक जिला है सीतामढ़ी है, जिसकी चर्चा किए बिना बिहार के टूरिस्ट प्लेस के बारे में बतलाना अधूरा है. सीतामढ़ी जिसे जानकी माता यानि सीता की जन्म धरती कहा जाता है. अगर आपका कभी बिहार जाने का प्लान बना और आपको सीतामढ़ी शहर में रुकना पड़ें तो यहां घूमने का मौका हाथ में जाने नहीं दीजिएगा.

Also Read: Friendship Day 2023 Tour Ideas: सहेलियों के साथ मनाना है फ्रेंडशिप डे, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

सीतामढ़ी आएं तो इन जगहों पर जरूर घूमें

जानकी मंदिर सीतामढ़ी – Janaki Mandir Sitamarhi

जानकी मंदिर सीतामढ़ी का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह एक पवित्र स्थल है. यह मंदिर सीतामढ़ी मुख्य शहर में स्थित है. यह स्थान जगत जननी मां जानकी की प्रकट स्थली होने के कारण विख्यात है. यह सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर है. यहां पर एक सुंदर सरोवर, राजा जनक को हल चलाते एवं मां जानकी प्रकट होने का दृश्य युक्त प्रतिमा स्थित है. यहां पर मुख्य गर्भगृह में, सीता जी राम जी और लक्ष्मण जी की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं. यहां पास ही में उर्विजा सरोवर देखने के लिए मिलता है, जिस की खुदाई से यह प्रतिमा प्राप्त हुई है.

जनकपुर

सीतामढ़ी से लगभग 35 कि.मी. दूर नेपाल के जनकपुर जा सकते हैं जो प्राचीन मिथिला की राजधानी होने के साथ ही जानकी मंदिर के लिए जाना जाता है. आप बिना किसी रोकटोक के बॉर्डर क्रॉस कर सकते हैं. जानकारी हो कि भारत-नेपाल की सीमा आवागमन के लिए खुली है. बताया जाता है कि जनकपुर में ही सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया था. आज भी वहाँ राम-सीता विवाह स्थल, मंदिर आदि अनेक दर्शनीय स्थल मौजूद हैं.
सीताकुंड

सीतामढ़ी से करीब 10 किलोमीटर दूर पंथपाकर गांव है.ऐसी मान्यता है  कि जब देवी सीता भगवान राम के साथ जनकपुर से अयोध्या जा रही थीं जब उनकी डोली इस स्थान पर रुकी थी.ऐसा कहा जाता है कि इस कुंड  का पानी कभी सूखता नहीं है.हर साल छठ पूजा में यहां सैकड़ों वर्ती महिलाएं आती हैं।

सीता कुंज नगर उद्यान सीतामढ़ी – Sita Kunj Nagar Park Sitamarhi

सीता कुंज नगर उद्यान सीतामढ़ी शहर का एक मुख्य पार्क है. यह उद्यान सीतामढ़ी शहर के बीचोंबीच स्थित है. यह पार्क बहुत सुंदर है. यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के झूले देखने के लिए मिलते हैं, जिसमें आप झूल कर इंजॉय कर सकते हैं. यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है. यहां पर जिम करने के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं. यहां पर बच्चे लोग भी काफी इंजॉय कर सकते हैं.

बगही धाम सीतामढ़ी

बगही धाम सीतामढ़ी का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह स्थल संत ब्रह्मलीन नारायण दास जी महाराज की तपोभूमि और जन्म स्थान है. यहां पर आपको संत नारायण दास जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते है. यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरीके से बना हुआ है. मंदिर का शिखर बहुत सुंदर है. मंदिर में आपको शिव भगवान जी के शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं. यहां पर सीता और राम जी का मंदिर भी बना हुआ है. यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है.

बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर

सीतामढ़ी के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर है.ऐसा माना जाता है कि यहां जलाभिषेक करने वाले लोगों की मनोकामना पूरी होती है.सावन महीने में यहां दूर-दूर से शिव भक्त जल चढ़ाने आते हैं.वहीं रविवार को यहां मेला लगता है.

सीता के जन्म की कहानी से जुड़ा है सीतामढ़ी का नाम

त्रेता युग में मिथिला नरेश राजा जनक के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई. वर्षा के अभाव में प्रजा त्राहि-त्राहि कर रही थी. गुरु के आदेश से इंद्रदेव को खुश करने के लिए जनक खेतों में उतरे. ऐसे समय में धरती के अंदर से एक कन्या का प्रकट हुआ जिसका नाम सीता रखा गया. दरअसल हल जोतने के समय जमीन पर जो रेखा बनती है, उसे स्थानीय भाषा में सीत कहते हैं और सीत से जन्मी कन्या को सीता कहा गया. इसके बाद इंद्र देवता प्रसन्न हुए और जमकर वर्षा होने लगी. इसी वर्षा से बच्ची को बचाने के लिए वहाँ आनन-फानन में एक शेड बनवाया गया जिसे मड़ई कहते हैं. तभी से इस जगह को सीतामड़ई, फिर सीतामही और बाद में सीतामढ़ी कहा जाने लगा.

कैसे पहुंचें सीतामढ़ी

हवाई मार्ग द्वारा

अगर हवाई मार्ग से सीतामढ़ी आने का प्लान है तो आपके लिए जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना बेहतर ऑप्शन रहेगा जो कि 139 कि.मी. की दूरी पर है. यहाँ से बस या अन्य वाहन से आप सीतामढ़ी पहुँच सकते हैं.

रेल मार्ग द्वारा

सीतामढ़ी में रेलवे स्टेशन मौजूद है जो कि पूर्वी मध्य रेलवे रक्सौल-दरभंगा रेल मार्ग पर स्थित है. यहाँ तक सीमित ट्रेनें ही हैं. आप रक्सौल, दरभंगा या फिर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन खोजें. आप चाहें तो पटना भी रेल से पहुँचकर वहाँ से बस या अन्य वाहन से सीतामढ़ी पहुँच सकते हैं.

सड़क मार्ग द्वारा

अगर आप सड़क मार्ग से पवित्र शहर सीतामढ़ी आने का प्लान बनाते हैं तो यात्रा रोमांचकारी होने वाली है. शहर सड़क मार्ग से अच्छी तरह कनेक्टेड है और बिहार के प्रमुख शहरों से आप आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं.

मिथिला के इस प्राचीन भाग की यात्रा में आपको बिहार की एक अलग ही छवि देखने को मिलती है. यहाँ की भाषा-संस्कृति और बॉर्डर क्षेत्र का शांतिपूर्ण इलाका आपको आश्चर्यचकित कर सकता है. अगर आप छुपे हुए जगहों की यात्रा करने के शौक़ीन हैं तो आप पुनौराधाम की यात्रा जरूर करें. आप भारत-नेपाल दोनों देशों के सीमा क्षेत्रों में बसी आबादी के जीवनशैली को निकट से देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >