Towel Cleaning Tips: तौलिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है, लेकिन इसकी सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. गीला रहने और बार-बार उपयोग के कारण तौलिये में बैक्टीरिया, फंगस और बदबू जल्दी पैदा हो जाती है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि तौलिये को सही तरीके से और समय-समय पर साफ किया जाए. अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही कुछ आसान और असरदार तरीकों से अपने तौलिये को साफ, मुलायम और खुशबूदार बना सकते हैं. सही सफाई से तौलिये की उम्र भी बढ़ती है और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है.
अपनाएं ये सफाई के आसान तरीके
गुनगुने पानी में भिगोएं
सबसे पहले तौलिये को गुनगुने पानी में 15–20 मिनट के लिए भिगो दें. इससे उसमें जमा गंदगी और पसीना आसानी से निकल जाता है.
सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
हल्के और अच्छे क्वालिटी वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. ज्यादा केमिकल वाला साबुन तौलिये को सख्त बना सकता है.
बेकिंग सोडा और सिरका डालें
तौलिये को साफ करते समय थोड़ा बेकिंग सोडा और सफेद सिरका डालें. इससे बदबू दूर होती है और तौलिया फ्रेश बनता है.
अच्छे से धोएं
तौलिये को 2–3 बार साफ पानी से धोएं ताकि साबुन पूरी तरह निकल जाए.
धूप में सुखाएं
तौलिये को हमेशा धूप में सुखाएं. सूरज की रोशनी बैक्टीरिया को खत्म करती है और तौलिया प्राकृतिक रूप से फ्रेश बनता है.
ज्यादा ओवरलोड न करें
अगर मशीन में धो रहे हैं तो तौलियों को ज्यादा भरकर न डालें. इससे सफाई ठीक से नहीं हो पाती.
तौलिया धोने के जरूरी टिप्स
तौलिया हर 3–4 दिन में धोना चाहिए. गीले तौलिये को कभी मोड़कर न रखें. अलग-अलग तौलिये का इस्तेमाल करें जैसे:- फेस के लिए अलग, बोसी के लिए अलग.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना थके और परेशान हुए कैसे करें घर की बेहतर सफाई? ये स्मार्ट ट्रिक्स जरूर आएंगे आपके काम
