Toxic Workplace में खुद को कैसे रखें पॉजिटिव? जानिए ऑफिस की नेगेटिविटी से बचने के आसान टिप्स

Toxic Workplace Environment Tips: टॉक्सिक वर्कप्लेस के माहौल और ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशान हैं? जानिए 5 आसान टिप्स जो आपको ऑफिस की नेगेटिविटी से दूर रखेंगे और खुद को पॉजिटिव रखने में मदद करेंगे.

Toxic Workplace Environment Tips: आजकल ज्यादातर लोगों की रूटीन का एक बड़ा हिस्सा ऑफिस में ही गुजरता है. ऐसे में अगर काम करने की जगह का माहौल अच्छा और पॉजिटिव हो तो काम करना भी आसान लगता है. लेकिन कई बार ऑफिस में लगातार गॉसिप, बेवजह की पॉलिटिक्स, नेगेटिव बातचीत और काम का ज्यादा प्रेशर इंसान को अंदर से थका देता है. ऐसे माहौल को टॉक्सिक वर्कप्लेस कहा जा सकता है.

टॉक्सिक ऑफिस का असर सिर्फ हमारे मूड पर नहीं पड़ता, बल्कि काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास पर भी इसका असर हो सकता है. कुछ आसान तरीकों की मदद से ऐसे माहौल (Toxic Workplace Environment Tips) में भी खुद को शांत और पॉजिटिव रखा जा सकता है.

PC: ai generated

अपनी बॉउंड्री तय करना सीखें

ऑफिस में हर किसी को खुश रखना जरूरी नहीं है. खासकर अगर आसपास का माहौल नेगेटिव है तो आपको अपनी लिमिट तय करनी चाहिए. हर गॉसिप में शामिल होने या हर बातचीत का हिस्सा बनने से बचें. जहां जरूरी हो, वहां विनम्र तरीके से अपनी बात कहें और गैरजरूरी चीजों से दूरी बनाए रखें. इससे आपका ध्यान ड्रामा की बजाय अपने काम पर रहेगा.

भरोसेमंद लोगों का सपोर्ट लें

टॉक्सिक माहौल में कई बार ऐसा लगता है कि हम अकेले ही सब कुछ झेल रहे हैं. ऐसे समय में किसी भरोसेमंद दोस्त या सहकर्मी से बात करना काफी मददगार हो सकता है. अपनी परेशानी किसी ऐसे व्यक्ति से शेयर करें जिस पर आपको भरोसा हो. बातचीत करने से मन हल्का होता है और आपको स्थिति को बेहतर तरीके से समझने का मौका भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी हर दिन घर से निकलते समय कुछ भूल जाते हैं? ये आदतें हो सकती हैं इसकी वजह

खुद के लिए समय निकालें (Toxic Workplace Environment Tips)

ऑफिस का तनाव घर तक न पहुंचे, इसके लिए सेल्फ केयर को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं. काम के बाद अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना, किताब पढ़ना, वॉक करना, मेडिटेशन या जर्नलिंग जैसी चीजें कर सकती हैं. दिन में कुछ समय सिर्फ अपने लिए निकालने से दिमाग को आराम मिलता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है.

गॉसिप और ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

ऑफिस में होने वाली हर बातचीत में शामिल होना जरूरी नहीं है. खासकर किसी सहकर्मी के बारे में गॉसिप या बेवजह की पॉलिटिक्स आपकी परेशानी और बढ़ा सकती है. अगर बातचीत लगातार नेगेटिव हो रही है तो वहां से निकलना बेहतर है. अपनी एनर्जी उन कामों में लगाएं जो आपके करियर और काम के लिए फायदेमंद हैं.

काम और निजी जिंदगी को अलग रखें

ऑफिस की हर परेशानी को घर तक लेकर जाना सही नहीं है. कोशिश करें कि ऑफिस खत्म होने के बाद खुद को काम से थोड़ा (Toxic Workplace Environment Tips) अलग करें. घर पहुंचने के बाद परिवार, दोस्तों या अपनी पसंद की चीजों के साथ समय बिताएं. इससे दिमाग को ऑफिस के तनाव से बाहर आने में मदद मिलेगी और अगले दिन आप ज्यादा फ्रेश महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जींस की इस छोटी पॉकेट को बेकार न समझें, इसके पीछे छिपी है 150 साल पुरानी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >