बीन्स को फ्रेश रखने के लिए फॉलो करें ये जबरदस्त टिप्स

घर पर रखें बीन्स जल्दी सुख जा रहे हैं, तो आज ही फॉलो करें बीन्स को फ्रेश रखने के लिए ये जरूरी टिप्स.

अक्सर घर पर बाजार से लाए बीन्स कुछ ही दिनों में मुरझा जाती है या खराब हो जाती है. अगर आप बीन्स को सही तरीके से रखें तो ये लंबे समय तक फ्रेश रहती है. बीन्स को ताजा रखने के लिए आप कुछ आसान तरीका अपना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको बीन्स को फ्रेश रखने के टिप्स. 

अच्छे से धोएं 

बीन्स को फ्रेश रखने के लिए आप सबसे पहले हल्के हाथ से बीन्स को धो लें. धोने के बाद इसे पूरी तरह सुखाएं. गीली बीन्स जल्दी खराब हो जाती हैं, इसलिए इसे किसी साफ कपड़े या किचन टॉवल पर फैलाकर रखें. जब बीन्स पूरी तरह से सूख जाए, तभी इसे स्टोर करना चाहिए. 

फ्रिज का इस्तेमाल 

बीन्स को फ्रेश रखने के लिए सबसे आसान तरीका फ्रिज का इस्तेमाल करना है. आप बीन्स को एयरटाइट कंटेनर या हल्के छेद वाले प्लास्टिक बैग में अच्छे से रखें. इस तरह फ्रिज में रखी बीन्स लगभग 5 से सात दिन तक फ्रेश रहती हैं. अगर आप बीन्स को और लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ध्यान में रखें ये बात 

बीन्स को स्टोर करते समय हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी तरह का पानी न जमे. नमी और धूप में रखी बीन्स जल्दी खराब हो जाती हैं. इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज से निकालकर बीन्स को ठंडे पानी में धो लें.

गर्मी के दिन में ये तरीका अपनाएं 

अक्सर गर्मी में हर सब्जी सूखने लगती हैं, ऐसे में आप बीन्स को गीले कपड़े में मोड़कर रखें. ये जल्दी सूखती नहीं और लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं. जब कपड़ा सुख जाए तब आप इसमें हल्का पानी छिड़कते रहें. 

यह भी पढ़ें- मूली सूखने की टेंशन खत्म, जानिए फ्रेश रखने का तरीका 

यह भी पढ़ें- How To Store Vegetables In Fridge: अब हफ्तों तक नहीं होंगी सब्जियां खराब, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर, रहेगी ताजगी बरकरार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >