Tips for Better Sleep: सोने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये तरीके

Tips for Better Sleep: अगर आप भी रात में नींद ना आने कि समस्या से परेशान हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को आजमा सकते है.

Tips for Better Sleep: हर किसी को रात की नींद बहुत प्यारी होती है. लोग अक्सर ये कोशिश करते हैं कि पूरे दिन काम करने के बाद उन्हें रात की नींद अच्छे से मिल पाए. कभी-कभी नींद पूरी ना होने के कारण अगले दिन किसी काम पर मन नहीं लग पाता है या कोशिश करने के बाद भी काम पर फोकस नहीं कर पाते है. ऐसे में हमारे शरीर को पर्याप्त नींद मिलना बेहद जरूरी हो जाता है. कभी-कभी नींद ना आना बेहद आम है पर लंबे समय के लिए ये समस्या आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी रात में नींद ना आने कि समस्या से परेशान है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन सारे उपाय को आजमा सकते है.

Better sleeping tips

प्राणायाम करें

लोग अक्सर तनाव और चिंता की वजह से मन को शांत नहीं रख पाते है, जिस कारण उन्हें सोने में परेशानी होती है. ऐसे स्थिति में प्राणायाम बेहद फायदेमंद हो सकता है. ये आपके मन को शांत करने के साथ-साथ, नींद लाने में भी मदद करता है.

Pranayam

कमरे में रोशनी कम रखें

मेलाटोनिन हार्मोन हमारे सोने और जागने की क्षमता को कंट्रोल करता है. कमरे में ज्यादा रोशनी हमारे इस हार्मोन के स्तर पर असर डालता है. इसीलिए सोने से पहले अपने कमरे की रोशनी और स्क्रीन टाइम को कम कर दें.

Dark room

साफ-सफाई रखे

सोने से पहले कमरे की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है. रात को सोने से पहले बिस्तर और तकिये को अच्छी तरह से साफ करने से बढ़िया नींद आती है. इसके साथ-साथ दांतो को ब्रश करना और फेश वॉश करना भी फायदेमंद हो सकता है.

Clean your room

हल्का खाना खाए

रात को ऐसा खाना खाए जो आपके पेट के लिए हल्का हो, ऐसा खाना खाने से आपको अच्छी नींद आ सकती है. रात के समय चीनी, फैट और कैफीन वाले खाने से परहेज करें, और सोने के 3-4 घंटे पहले खाना लें.

Light diet

शावर लें

दिन के अंत में रात को सोने से पहले शावर लेना आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है और साथ ही बेहतर नींद पाने में मदद करता है. नहाने के तुरंत बाद सोने ना जाए, थोड़ी देर शरीर के तापमान को सामान्य होने दे, इससे आपके तबीयत पर भी असर नहीं पड़ता है और नींद भी जल्दी आती है.

Take shower

दूध और गर्म पानी का सेवन

अकसर सोने से पहले गर्म दूध और पानी का सेवन किया जाता है. दूध में पाया जाने वाला अल्फा-लैक्टलब्यूमिन प्रोटीन में काफी मात्रा में एसिड ट्रिप्टोफैन पाए जाते है, यह मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है, जिसके वजह से अच्छी नींद आती है.

Drink warm milk

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >