Timeless Baby Names: आपके बेटे के ये ट्रेंडी नाम कभी नहीं होंगे पुराने, 50 साल बाद भी लोग करेंगे तारीफ

Timeless Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए कभी न पुराने होने वाले नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं.

Timeless Baby Names: बच्चे का नामकरण माता-पिता के लिए सबसे यादगार पलों में से एक होता है. भारतीय संस्कृति में सार्थक और सुंदर नाम चुनना एक परंपरा है जो बच्चे को उसकी हेरिटेज और रूट्स से जोड़ती है. ऐसे में अगर आप अपने बेटे के लिए एक ऐसे नाम की तलाश में हैं जो कि आज से कई सालों बाद भी इतना ही नया और फ्रेश रहे तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए जिन नामों के ऑप्शंस को लेकर आए हैं वे जितने ज्यादा खूबसूरत हैं उतने प्यारे इन नामों के अर्थ हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपके बेटे के लिए कभी न पुराने होने वाले नाम

  • आर्यन: इस नाम का अर्थ होता है महान
  • निखिल: इस नाम का अर्थ होता है संपूर्ण
  • संदीप: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी
  • कुणाल: इस नाम का अर्थ होता है कमल
  • अद्रित: इस नाम का अर्थ होता है सभी को प्रिय
  • युवान: इस नाम का अर्थ होता है जवान
  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी की पहली किरण
  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का कीमती तोहफा
  • ध्रुव: इस नाम का अर्थ होता है ध्रुव तारा
  • अविक: इस नाम का अर्थ होता है बहादुर
  • प्रयाण: इस नाम का अर्थ होता है तरक्की
  • तविष: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग
  • रिभव: इस नाम का अर्थ होता है बेहतर
  • अरहान: इस नाम का अर्थ होता है शासक
  • विआन: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर
  • इश्विक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >