Sweet Potato Puri: शकरकंद को अक्सर लोग उबाल कर खाते हैं. अगर आप हर बार एक ही तरह से शकरकंद खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नई रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप पूरी को बना सकते हैं. शकरकंद की पूरी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका हल्का मीठा स्वाद खाने में बेहद लाजवाब लगता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं शकरकंद की पूरी को तैयार करने का तरीका.
शकरकंद की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- शकरकंद- 2
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
शकरकंद की पूरी को कैसे तैयार करें?
- शकरकंद की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद को उबाल लें और छिलका हटा लें. इसे आप अच्छे से मैश कर लें.
- अब आप एक बर्तन में आटा को लें. अब आप इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद आप मैश किया हुआ शकरकंद को डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी और तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटा को आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- पूरी बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को लें और बेलन की मदद से पतली पूरी बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी को फ्राई कर लें. इस तरह से आप सारे पूरी को तैयार कर लें.
- गरमा-गरम पूरी को आप चटनी या अपने पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
