Sweet Potato Beetroot Tikki: ठंड के दिनों में स्नैक्स में तैयार करना है कुछ खास, तो बनाएं शकरकंद-चुकंदर की टिक्की

Sweet Potato Beetroot Tikki: ठंड के मौसम में घर पर तैयार करना चाहते है टेस्टी स्नैक्स तो शकरकंद- चुकंदर टिक्की को बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इस टिक्की को तैयार कर सकते हैं?

Sweet Potato Beetroot Tikki: सर्दियों के मौसम में आप भी शकरकंद से बनी डिशेज खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. ठंड के मौसम में आप शकरकंद से स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो शकरकंद-चुकंदर की टिक्की को ट्राई कर सकते हैं. इस टिक्की का आकर्षक रंग देखते ही आपका खाने का मन हो जाएगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से शकरकंद-चुकंदर की टिक्की बनाने की विधि. 

शकरकंद-चुकंदर की टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद- 2 मध्यम आकार के उबले हुए
  • चुकंदर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच 
  • ब्रेड क्रम्बस- 1 बड़ा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

शकरकंद-चुकंदर की टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • शकरकंद-चुकंदर की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद को उबाल लें और अच्छे से मैश कर लें.
  • अब आप बीटरूट को अच्छे से धोकर छील लें. इसे आप कद्दूकस कर लें और एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप मैश किया हुआ शकरकंद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब आप प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को बारीक काटकर डाल दें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब इसमें कॉर्नफ्लोर और ब्रेड क्रम्बस डालकर अच्छे से मिला लें. अब आप मिश्रण से छोटा हिस्सा को लेकर गोल कर लें और हथेली से हल्का सा दबाकर चिपटा कर लें. तवा या पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और टिक्की को इसके ऊपर डाल दें. टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. गरमा-गरम टिक्की को हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >