घर का पनीर हर बार हो जाता है सख्त? इन आसान ट्रिक्स से बनाएं उसे एकदम सॉफ्ट और टेस्टी

Cooking Tips: घर पर पनीर बनाते समय अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उसे सॉफ्ट रखने में असफल हो जाते हैं. इस आर्टिकल में आपको ऐसे आसान और प्रैक्टिकल तरीके बताये गए हैं जिनकी मदद से आप बिना किसी खास मेहनत के घर पर ही सॉफ्ट और टेस्टी पनीर तैयार कर सकते हैं.

Cooking Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने काफी मन से घर पर पनीर बनाई हो लेकिन वह सॉफ्ट नहीं बल्कि काफी ज्यादा सख्त और रबर जैसी बन गयी हो? कई बार तो इसका स्वाद भी इतना अजीब लगने लगता है कि समझ में ही नहीं आता है कि आखिर पनीर बनाते समय गलती हुई कहां. अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता रहता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो कर लें तो घर पर ही आसानी से सॉफ्ट और पहले से ज्यादा टेस्टी पनीर तैयार कर सकते हैं.

सही दूध का चुनाव बहुत जरूरी

अगर आप सॉफ्ट पनीर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सही दूध का चुनाव करें. पनीर बनाने के लिए हमेशा आपको फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें ही फैट की मात्रा ज्यादा होती है. जब आप इस दूध से पनीर बनाते हैं तो वह ज्यादा सॉफ्ट बनता है. वहीं, जब आप टोंड या फिर स्किम्ड दूध का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो पनीर सख्त और ड्राई बन जाता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि पनीर बनाने से पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स

दूध को फाड़ने का सही तरीका

जिस समय आप दूध को फाड़ रहे हैं उस समय आपके सावधानी रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप काफी ज्यादा नींबू या फिर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं, तो भी पनीर सख्त बन जाता है. आपको हमेशा ही थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन खट्टी चीजों को दूध में डालना चाहिए और जब दूध फट जाए, तो बिना देरी किये गैस को बंद भी कर दें. जब आप ऐसा करेंगे तो पनीर को एक सॉफ्ट टेक्सचर मिलेगा और वह बिलकुल रबर जैसा नहीं लगेगा.

पनीर को ज्यादा देर न पकाएं

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे पनीर के फटने के बाद भी काफी देर तक उसे पकाते ही रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो पनीर सख्त बन सकती है. जैसे ही दूध फट जाए और पानी उससे अलग हो जाए, उसे बिना देरी किये अच्छी तरह से छान लें. जब आप पनीर को ज्यादा देर पकाते हैं तो उसमें मॉइस्चर कम हो जाता है और वह सख्त लगने लगती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम

ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

एक बार जब आप पनीर को अच्छी तरह से छान लेते हैं, तो उसके तुरंत बाद ही आपको उसे ठंडे पानी में डाल देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उसमें मौजूद एक्स्ट्रा खट्टापन खत्म हो जाता है और वह सॉफ्ट भी रहता है. यह एक आसान और असरदार तरीका है जिसे आपको जरूर अपनाकर देखना चाहिए. इस ट्रिक को अपनाकर आप पनीर के टेक्सचर को भी बेहतर बना सकते हैं.

सही तरीके से दबाना और स्टोर करना

अगर आप सॉफ्ट पनीर बनाना चाहते हानि तो आपको उसे कभी भी बहुत जोर से नहीं दबाना चाहिए. सबसे पहले हल्के हाथों से उसे दबाकर उसमें मौजूद पानी को बाहर निकाल लें और इसके बाद एक पतले कॉटन के कपड़े में बांधकर उसके ऊपर हल्का वजन रख दें. जब आप बहुत ही भारी चीज को पनीर के ऊपर रखते हैं तो वह सख्त हो जाता है. इसके अलावा आपको पनीर को बहुत देर तक भी किसी भी चीज के नीचे दबाकर नहीं रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >