बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए अपनाएं ये डेकोर आइडियाज, सुकून भरी नींद के लिए परफेक्ट हैं ये टिप्स

Bedroom Decor Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उसका बेडरूम सिर्फ सोने की जगह न होकर एक शांत और सुकून भरा स्पेस बने. सही तरीके से की गई छोटे-छोटे डेकोरेशन और कुछ आसान बदलाव कमरे के पूरे माहौल को बदल सकते हैं. इस आर्टिकल में ऐसे ही आसान और काम के डेकोर आइडियाज बताए गए हैं जो आपके बेडरूम को और भी आरामदायक बना देंगे.

Bedroom Decor Tips: जब हम पूरे दिन थककर अपने घर आते हैं, तो हमारा बेडरूम ही वह जगह है जहां पर हम जाकर थोड़ी देर रिलैक्स करना पसंद करते हैं. हमें सबसे ज्यादा सुकून इसी जगह पर मिलता है और थकान भी दूर हो जाती है. बिस्तर पर लेटते ही हम सबकुछ भूल जाएं इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि यह जगह शांत और आरामदायक हो. अगर बेडरूम में किसी तरह की कमी होगी तो हमें पूरा आराम कभी भी मिल नहीं पाएगा. कई बार साधारण और छोटी-छोटी चीजें जैसे कि बेडरूम रंग, वहां की लाइटिंग और बिखरी हुई चीजें भी हमारे मूड को खराब कर देती हैं. ऐसे में अगर आप इस जगह को पहले से ज्यादा आरामदायक और सुकून देने वाली जगह में बदलना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे बेडरूम डेकोर टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं. तो चलिए बेडरूम को बेहतर बनाने वाले इन टिप्स के बारे में जानते हैं.

सही रंगों का चुनाव करना जरूरी

अगर आप अपने बेडरूम को शांत और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सही रंगों का चुनाव करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. हमेशा सफेद, लाइट ब्लू, लाइट पिंक या फिर क्रीम जैसे हल्के रंगों का ही चुनाव करें. ये रंग आपके कमरे को सुकून से भरा हुआ बना देते हैं. आपको कभी भी अपने कमरे में गहरे या फिर चमकीले रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस तरह के रंग आपकी आंखों को थकाने का काम करते हैं और साथ ही दिमाग को भी रेस्ट करने का मौका नहीं देते हैं. इस वजह से आपको रात के समय ठीक से नींद भी नहीं आती है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप दीवारों और बेडशीट के लिए हमेशा हल्के और आराम देने वाले रंगों का चुनाव करें.

आरामदायक बेड और गद्दे का इस्तेमाल करें

अगर आप अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक आरामदायक बिस्तर और गद्दे का चुनाव करें. अगर आपका गद्दा काफी ज्यादा सॉफ्ट या फिर टाइट होगा, तो रात को सोते समय आपके शरीर में दर्द हो सकता है और नींद भी खराब हो सकती है.आपको अपने लिए एक ऐसा गद्दा चुनना चाहिए जो न तो काफी ज्यादा हार्ड हो और न ही काफी ज्यादा सॉफ्ट. इसके अलावा आपको एक अच्छी चादर और तकिये का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

सही लाइटिंग का ख्याल रखें

आपके बेडरूम की लाइटिंग या फिर रोशनी का सीधा असर आपके मूड और नींद पर पड़ता है. जब रोशनी काफी तेज होती है, तो यह आपके आंखों को तकलीफ देती है, जबकि एक अंधेरे से भरा कमरा आपको अंदर ही अंदर भारी महसूस करवा देता है. अपने बेडरूम में आपको हमेशा ही एक वार्म लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा कमरे को और भी आरामदायक बनाने के लिए नाईट लैंप या फिर डिम लाइट का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

कमरे को साफ और व्यवस्थित रखें

जब आपका बेडरूम साफ और सुलझा हुआ रहता है, तो आपका मन भी ज्यादा शांत और सुकून में रहता है. वहीं, अगर कमरे में चीजें बिखरी हुई हों तो ये आपके दिमाग को परेशान भी कर सकते हैं और स्ट्रेस को बढ़ावा भी दे सकते हैं. अपने बेडरूम में आपको हर एक चीज को उसकी सही जगह पर रखनी चाहिए. जब आपका कमरा साफ और टाइडी होता है तो आपको सुकून और आराम का एहसास होता है.

छोटे पौधे और हल्की डेकोरेशन रखें

आपको अपने बेडरूम में छोटे-छोटे पौधों को रखना शुरू कर देना चाहिए. ये पौधे आपके कमरे को फ्रेश और सुंदर लगने में मदद करते हैं. इसके लिए सबसे बेस्ट चॉइस मनी प्लांट और स्नेक प्लांट को माना जाता है. ये पौधे हवा को साफ करते हैं और साथ ही कमरे को बेहतर लुक भी देते हैं. इसके अलावा आपको कमरे में फोटो फ्रेम और छोटे शोपीस जैसी चीजों को भी रखना चाहिए. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप बेडरूम में जरूरत से ज्यादा सामान कभी भी न रखें.

ये भी पढ़ें: Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >