Skincare Tips: आजकल हर कोई कोरियन महिलाओं जैसी बेदाग और शीशे जैसी चमकती स्किन पाना चाहता है. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही एक ऐसी जादुई चीज मौजूद है, जिसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं? हम बात कर रहे हैं चावल के पानी की. यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन्स चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने और रंगत निखारने में रामबाण की तरह काम करते हैं. तो आइए जानते हैं कि चमकते चेहरे के लिए चावल के पानी का सही इस्तेमाल कैसे करें.
चावल का पानी रोज चेहरे पर लगा सकते हैं?
हां, चावल का पानी पूरी तरह नेचुरल है और इसे आप रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे चेहरे की नमी बनी रहती है और स्किन पर चमक आती है.
चावल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या फायदा होता है?
चावल का पानी चेहरे के ओपन पोर्स को छोटा करता है और ढीली स्किन को टाइट बनाता है. यह धूप से काली हुई त्वचा (टैनिंग) को साफ करने और रंगत निखारने में भी बहुत मदद करता है.
इसे बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
आधा कप चावल को अच्छी तरह धो लें और फिर उसे दो कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद पानी को छान लें. आपका जादुई स्किन टोनर तैयार है.
क्या चावल का पानी झुर्रियों को कम करता है?
जी हां, इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं. इसके लगातार इस्तेमाल से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर जल्दी दिखाई नहीं देता और त्वचा जवान बनी रहती.
क्या इसे लगाने के बाद चेहरा धोना जरूरी है?
अगर आप इसे स्प्रे की तरह लगा रहे हैं, तो इसे चेहरे पर सूखने दें और धोने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आप गाढ़ा पानी (माड़) लगा रहे हैं, तो 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.
ये भी पढ़ें: Glass Skin Tips: रात में सोने से पहले करें बस ये 1 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगी कांच जैसी चमक
ये भी पढ़ें: Night Skincare Tips: रात में की गई ये गलतियां आपकी स्किन बर्बाद कर रही हैं, अभी जानें बचाव का तरीका
ये भी पढ़ें: Skincare Tips: रूखी और थकी हुई स्किन को तुरंत चमकदार बनाने के लिए आज ही शुरू करें ये उपाय
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
