Shardiya Navratri 2023 Day 5 : इस शुभ मुहूर्त में करें मां स्कंदमाता की पूजा, ऐसे करें माता को प्रसन्न

Shardiya Navratri 2023 Day 5, Maa Chandraghanta Puja LIVE: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है. आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जा रही है. मां का 5वां रूप यानी की स्कंदमाता चार भुजाधारी हैं और कमल के पुष्प पर बैठती हैं. इसलिए इनको पद्मासना देवी भी कहा जाता है. इनकी गोद में कार्तिकेय भी बैठे हुए हैं. इसलिए इनकी पूजा से कार्तिकेय की पूजा स्वयं हो जाती है. इस साल 19 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है. ऐसे में आइए जानते हैं मां स्कंदमाता से जुड़ी कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में...

Live Updates
1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: Maa Skandmata स्तुति

देवी स्कंदमाता स्तुति या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: Maa Skandmata Puja vidhi

मां स्कंदमाता की पूजा के लिए पूजा स्थल को साफ कर लें. मां दुर्गा के समक्ष स्कंदमाता का ध्यान करें. देवी को केले का भोग लगाएं. और ऊं स्कंदमात्रै नम: मंत्र का जाप करें.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: माता कात्यायनी की आरती

जय जय अंबे जय कात्यायनी ।
जय जगमाता जग की महारानी ।।

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
 
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।

हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
 
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
 
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
 
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
 
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
 
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां दुर्गा का छठा स्वरूप

शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता कि जो भक्त मां कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा आराधना करते हैं, उन्हें मां कात्यायनी की कृपा से वैवाहिक जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: स्कंदमाता माता का दूसरा नाम

मां स्कंदमाता का दूसरा नाम पद्मासना देवी है.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता का रूप

मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता हैं. ये स्वंय कार्तिकेय की माता है और कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है इसलिए इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता का मंत्र

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता की कथा

मां स्कंदमाता की कथा

पौराणिक कथानुसार, तड़कासुर नाम का एक राक्षस था जिसने चारों तरफ आतंक मचा रखा था, लेकिन उसे कोई भी नियंत्रित नहीं कर पा रहा था. फिर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने करने के लिए देवी दुर्गा ने स्कंद माता का रूप धारण किया था. तब भगवान कार्तिकेय ने ताड़कासुर का वध किया था.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता के मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता.

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता.

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
महाबले महोत्साहे. महाभय विनाशिनी.

त्राहिमाम स्कन्दमाते. शत्रुनाम भयवर्धिनि..
ओम देवी स्कन्दमातायै नमः॥

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता की आरती

मां स्कंदमाता की आरती

जय तेरी हो स्कंद माता

पांचवां नाम तुम्हारा आता,

सब के मन की जानन हारी

जग जननी सब की महतारी,

तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं

हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं,

कई नामों से तुझे पुकारा

मुझे एक है तेरा सहारा,

कहीं पहाड़ों पर है डेरा

कई शहरो मैं तेरा बसेरा,

हर मंदिर में तेरे नजारे

गुण गाए तेरे भगत प्यारे,

भक्ति अपनी मुझे दिला दो

शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो,

इंद्र आदि देवता मिल सारे

करे पुकार तुम्हारे द्वारे,

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए

तुम ही खंडा हाथ उठाए,

दास को सदा बचाने आई

‘चमन’ की आस पुराने आई..

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता का मंत्र

“नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भ सम्भवा।

ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी”

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता का प्रसाद

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता को केले का ही भोग लगाएं.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: स्कंदमाता पूजा विधि

स्कंदमाता पूजा पूजन विधि
नवरात्रि के पांचवें दिन सुबह स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें और साथ ही मां स्कंदमाता का ध्यान करें. इस दिन पीला रंग को शुभ माना जाता है इसलिए आज के दिन पीले कलर का वस्त्र पहनकर देवी मां की पूजा करें. मां की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से पवित्र करें. इसके बाद कुमकुम, अक्षत, फूल, फल आदि अर्पित करें. कई भी पीला रंग का ही मिठाई अर्पित करें.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: स्कंदमाता पूजा शुभ मुहूर्त

स्कंदमाता की पूजा के लिए आज दो शुभ योग बन रहे हैं. आज सुबह 6 बजकर 54 मिनट से और सुबह 08 बजकर 18 मिनट दोनों शुभ मुहूर्त है. आप इन मुहूर्त में देवी की पूजा करें.

1:14 PM. 19 Oct 23 1:14 PM. 19 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता

आज शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है. आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी.

1:58 PM. 17 Oct 23 1:58 PM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: Maa Chandraghanta ki Aarti 

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे काम।।

चंद्र समान तू शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती ।।

क्रोध को शांत बनाने वाली । मीठे बोल सिखाने वाली।।

मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।।

सुंदर भाव को लाने वाली । हर संकट मे बचाने वाली। ।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये । श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय । ।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएँ । सन्मुख घी की ज्योत जलाएं। ।

शीश झुका कहे मन की बाता । पूर्ण आस करो जगदाता । ।

कांची पुर स्थान तुम्हारा करनाटिका में मात्र तुम्हारा । ।

नाम तेरा रटू महारानी । ‘भक्त’ की रक्षा करो भवानी।

1:46 PM. 17 Oct 23 1:46 PM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा का मंत्र

आज पूरे दिन आप मां चंद्रघंटा का मंत्र नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।। पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता। का जाप करें.

12:55 PM. 17 Oct 23 12:55 PM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग काफी पसंद

मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग काफी पसंद है. इलिए आज के दिन आप नारंगी रंग का ही कपड़े पहनें. ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है.

12:09 PM. 17 Oct 23 12:09 PM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां दुर्गा के 108 नामों का करें जाप

सती, साध्वी, भवप्रीता, भवानी, भवमोचनी, आर्या, दुर्गा, जया, आद्या, त्रिनेत्रा, शूलधारिणी, पिनाकधारिणी, चित्रा, चंद्रघंटा, महातपा, मन, बुद्धि, अहंकारा, चित्तरूपा, चिता, चिति, सर्वमंत्रमयी, सत्ता, सत्यानंदस्वरुपिणी, अनंता, भाविनी, भव्या, अभव्या, सदागति, शाम्भवी, देवमाता, चिंता, रत्नप्रिया, सर्वविद्या, दक्षकन्या, दक्षयज्ञविनाशिनी, अपर्णा, अनेकवर्णा, पाटला, पाटलावती, पट्टाम्बरपरिधाना, कलमंजरीरंजिनी, अमेयविक्रमा, क्रूरा, सुंदरी, सुरसुंदरी, वनदुर्गा, मातंगी, मतंगमुनिपूजिता, ब्राह्मी, माहेश्वरी, ऐंद्री, कौमारी, वैष्णवी, चामुंडा, वाराही, लक्ष्मी, पुरुषाकृति, विमला, उत्कर्षिनी, ज्ञाना, क्रिया, नित्या, बुद्धिदा, बहुला, बहुलप्रिया, सर्ववाहनवाहना, निशुंभशुंभहननी, महिषासुरमर्दिनी, मधुकैटभहंत्री, चंडमुंडविनाशिनी, सर्वसुरविनाशा, सर्वदानवघातिनी, सर्वशास्त्रमयी, सत्या, सर्वास्त्रधारिणी, अनेकशस्त्रहस्ता, अनेकास्त्रधारिणी, कुमारी, एककन्या, कैशोरी, युवती, यति, अप्रौढ़ा, प्रौढ़ा, वृद्धमाता, बलप्रदा, महोदरी, मुक्तकेशी, घोररूपा, महाबला, अग्निज्वाला, रौद्रमुखी, कालरात्रि, तपस्विनी, नारायणी, भद्रकाली, विष्णुमाया, जलोदरी, शिवदुती, कराली, अनंता, परमेश्वरी, कात्यायनी, सावित्री, प्रत्यक्षा और ब्रह्मावादिनी.

11:38 AM. 17 Oct 23 11:38 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: कंठ में श्वेत पुष्प की माला

मां चंद्रघंटा के दस हाथ हैं और ये कमल, धनुष, बाण, खड्ग, कमंडल, तलवार, त्रिशूल और गदा आदि जैसे अस्त्र और शस्त्र से सुसज्जित है, इनके कंठ में श्वेत पुष्प की माला और शीर्ष पर रत्नजड़ित मुकुट है. माता चंद्रघंटा युद्ध की मुद्रा में विराजमान रहती है और साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं

11:38 AM. 17 Oct 23 11:38 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: भोग और प्रसाद

मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजें पसंद हैं. इसलिए पूजा के समय मां को दूध और दूध से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं. इसमें खीर, रसगुल्ला और मेवे से बनी मिठायां भी शामिल हो सकती हैं. 

11:38 AM. 17 Oct 23 11:38 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा के पूजा मंत्र

मां चंद्रघंटा के पूजा मंत्र

“या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।”

पिंडज प्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: तीसरे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर करें पूजा

मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग काफी पसंद है. इलिए आज के दिन आप नारंगी रंग का ही कपड़े पहनें. ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा की कथा क्या है

पौराणिक कथा के अनुसार दानवों का स्वामी महिषासुर ने इंद्रलोक और स्वर्गलोक में अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए देवताओं पर आक्रमण कर दिया था. कई दिनों तक देवाओं और देत्यों के बीच युद्ध चला. युद्ध में खुद को पराजित होता देख सभी देवता त्रिमूर्ति यानी कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास पहुंचे. तीनों के क्रोध से मां चंद्रघंटा की उत्पत्ति हुई. इसलिए माता के तीसरे रूप का नाम चंद्रघंटा पड़ा.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा शुभ मुहूर्त

आज यानी मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन माता रानी के तीसरे रूप मां मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त आज सुबह 10:45 से दोपहर 12:10 तक है. इसके बाद अमृत काल शुरू हो जाएगा. जिसमें 12:11 से 01:36 बजे तक आप माता चंद्रघंटा की पूजा कर सकते हैं.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: कैसे करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप?

  • नवरात्रि में प्रतिदिन दुर्गा के 108 नामों का जाप और आरती करने से साधक को माता का आर्शीवाद मिलता है.

  • मां के नामों का जाप करने से पहले हाथ पैर अच्छे से धो लें या स्नान कर लें

  • बैठने से पहले अपने बालों को संवार लें

  • नामों का जाप करने से पहले एक दीपक जला लें

  • किसी रोशनी जगह पर बैठें

  • आंखें बंद करके ‘ऊं’ का उच्चारण करें और भगवान गणेश का स्मरण करें

  • फिर मां दुर्गा का ध्यान करें और उनके स्वरूप को याद करें, उनकी महिमा और कई अवतारों के बारे में सोंचे

  • मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें, साथ ही सभी नामों के अर्थ को समझे

  • मां दुर्गा के 108 नामों का पाठ करने के बाद देवी का धन्यवाद करें

  • जिसके बाद मां दुर्गा की आरती करें.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग का कपड़ा पहनें

मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग काफी पसंद है. इलिए आज के दिन आप नारंगी रंग का ही कपड़े पहनें. ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा का प्रिय रंग

मां चंद्रघंटा की पूजा के समय सफेद, भूरा या स्वर्ण रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: कैसे पड़ा मां चंद्रघंटा नाम

आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. चलिए जानते हैं आखिर दुर्गा माता के इस रूप का नाम चंद्रघंटा नाम कैसे पड़ा.

देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है. इनके शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है. मां के 10 हाथ हैं. इनके हाथों में खड्ग, अस्त्र-शस्त्र और कमंडल विराजमान है.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां दुर्गा की तीसरी रूप

मां दुर्गा की तीसरी रूप का नाम चंद्रघंटा है. नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-अर्चन किया जाता है. इनका यह स्वरुप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है. बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है. इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. दस भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित है.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा की आरती

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।

पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

चंद्र समान तुम शीतल दाती

चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली।

मीठे बोल सिखाने वाली।

मन की मालक मन भाती हो।

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

सुंदर भाव को लाने वाली।

हर संकट मे बचाने वाली।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।

सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

शीश झुका कहे मन की बाता।

पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।

करनाटिका में मान तुम्हारा।

नाम तेरा रटूं महारानी।

भक्त की रक्षा करो भवानी।

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE:  मां चंद्रघंटा की कथा क्या है

पौराणिक कथा के अनुसार दानवों का स्वामी महिषासुर ने इंद्रलोक और स्वर्गलोक में अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए देवताओं पर आक्रमण कर दिया था. कई दिनों तक देवाओं और देत्यों के बीच युद्ध चला. युद्ध में खुद को पराजित होता देख सभी देवता त्रिमूर्ति यानी कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास पहुंचे. तीनों के क्रोध से मां चंद्रघंटा की उत्पत्ति हुई. इसलिए माता के तीसरे रूप का नाम चंद्रघंटा पड़ा.

9:34 AM. 17 Oct 23 9:34 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा को क्या भोग लगाएं

मां चंद्रघंटा को आज के दिन केवल दूध से बनी हुई मिठाई का ही भोग लगाएं.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा का मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra)

नवरात्रि का आज तीसरा दिन है इसलिए मां चंद्रघंटा की पूजा होगी. आज पूरे दिन आप चंद्रघंटा का मंत्र नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।। पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता। का जाप करें.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. आज सुबह आप उठकर स्नान कर लें. इसके बाद मंदिर की सफाई कर लें.

मंदिर में मां चंद्रघंटा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें और फिर जलाभिषेक करें.

मां चंद्रघंटा को नैवेद्य, दीप, सफेद कमल या लाल गुड़हल का फूल, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर आदि चढ़ाएं.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, LIVE: मां चंद्रघंटा शुभ मुहूर्त

आज यानी मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन माता रानी के तीसरे रूप मां मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त आज सुबह 10:45 से दोपहर 12:10 तक है. इसके बाद अमृत काल शुरू हो जाएगा. जिसमें 12:11 से 01:36 बजे तक आप माता चंद्रघंटा की पूजा कर सकते हैं.

10:49 AM. 17 Oct 23 10:49 AM. 17 Oct

Shardiya Navratri 2023 Day 3, Chandraghanta LIVE: मां चंद्रघंटा का रूप

आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-उपासना की जा रही है. मां पार्वती का रौद्र रूप मां चंद्रघंटा हैं.

मुख्य बातें

Shardiya Navratri 2023 Day 5, Maa Chandraghanta Puja LIVE: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है. आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जा रही है. मां का 5वां रूप यानी की स्कंदमाता चार भुजाधारी हैं और कमल के पुष्प पर बैठती हैं. इसलिए इनको पद्मासना देवी भी कहा जाता है. इनकी गोद में कार्तिकेय भी बैठे हुए हैं. इसलिए इनकी पूजा से कार्तिकेय की पूजा स्वयं हो जाती है. इस साल 19 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है. ऐसे में आइए जानते हैं मां स्कंदमाता से जुड़ी कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >