Sawan Special kheer: इस सावन रिश्ते में घोलें मिठास, बनाएं ये स्पेशल रबड़ी खीर

Sawan Special kheer: आज हम आपको इस आर्टिकल में रबड़ी खीर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में.

Sawan Special kheer: सावन का महीना आते ही प्रहर तरफ खूबसूरती छा जाती हैं. इस खास मौसम में व्रत से जुड़ी कई तरह की रेसिपी बनती हैं, जिसमें लहसुन-प्याज नहीं उपयोग किया जाता है. लेकिन आज हम आपको इस लेख में सावन स्पेशल नमकीन नहीं, बल्कि सावन स्पेशल खीर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. दूध, चावल और रबड़ी से बनी ये खीर स्वाद में लाजवाब होती है, जो हर लोगों को जरूर पसंद आएगी. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इस सावन में घर पर आसानी से रबड़ी खीर बनाने के बारे में. 

रबड़ी खीर बनाने के लिए सामग्री 

  • दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
  • चावल – आधा कप (भिगोए हुए)
  • रबड़ी – 1 कप 
  • चीनी – आधा कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – आधी छोटी चम्मच
  • केसर – कुछ धागे (2 दूध में भीगे हुए)
  • पिस्ता, बादाम – 5-6 (कटे हुए) 
  • घी – 1 छोटी चम्मच (चावल भूनने के लिए)

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

रबड़ी खीर बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक भारी बर्तन में दूध गरम करें. 
  • जब दूध उबलने लगे, उसमें भीगे हुए चावल डालें. इसके बाद धीमी आंच पर चावल को दूध में पकने दें, इसे बीच-बीच में चलाते रहें. 
  • चावल नरम होकर दूध में अच्छे से मिल जाए और खीर गाढ़ी हो जाए, फिर उसमें रबड़ी मिला दें. 
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिलाएं.  
  • 5-7 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें. 
  • खीर को ऊपर से सजाने के लिए ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालें और गरमा गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें- Nimbu Ki Chutney: चावल हो या पराठा, बस 10 मिनट में बनाएं चटपटी नींबू की चटनी

यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >