Saraswati Puja Rangoli Designs: वसंत पंचमी के त्योहार का भारतीय संस्कृति में खास महत्व है. इस दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है. वसंत पंचमी के मौके पर घर को सजाने की भी परंपरा है. इस सजावट में लोग स्कूलों से लेकर घर तक रंगोली भी बनाते हैं. मुख्य रूप से आंगन या दरवाजे पर रंगोली बनाने से न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है. अगर आप भी इस वसंत पंचमी अपने घर को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस बताते हैं. इन्हें आप कहीं भी बहुत आसानी से बना सकते हैं.
कमल के फूल वाली डिजाइन
देवी सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं. इसलिए पूजा के दौरान ये रंगोली डिजाइन बहुत खूबसूरत दिखेंगे.
मां सरस्वती रंगोली डिजाइन
इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है. इसलिए आप चाहें तो उनके चित्र से प्रेरित रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. ये रंगोली डिजाइन पूजा स्थल या फिर घर के दरवाजे पर सजाने के लिए बहुत ही बेस्ट है.
इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स
कलश वाली डिजाइन
सरस्वती पूजा के मौके पर आप कलश वाली रंगोली डिजाइन का चयन कर सकते हैं. कलश तो हर पूजा के लिए खास माना जाता है. इस रंगोली डिजाइन के लिए आप रंगों के साथ फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
मंडाला आर्ट डिजाइन
मंडाला आर्ट वाली रंगोली भी खूबसूरत लगती है. इसे बनाते समय रंगों का चयन सोच समझ कर किया जाता है.
इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी पर घर को सजाएं अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से
इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी पर घर को सजाएं अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से
