Samak Rice Recipe Ideas for Fast: व्रत के दिनों में अक्सर ऐसा नाश्ता चाहिए होता है जो हल्का भी हो, स्वादिष्ट भी और पौष्टिक भी. व्रत उपवास में समक चावल (सांवा/भगर) का काफी उपयोग किया जाता है. समक चावल से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है लेकिन आज आप चैत्र नवरात्रि व्रत में समक चावल की स्टफ्ड डिश की ये यूनिक रेसपी जरूर ट्राइ करें.
व्रत में बनाएं टेस्टी और पौष्टिक समक चावल स्टफ्ड डिश(Samak Rice Recipe Ideas for Fast)
समक चावल की स्टफ्ड डिश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- समक चावल (भगर) – 1 कप (1 घंटे भिगोया हुआ)
- पानी – पीसने और पकाने के लिए
- घी – 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- उबले आलू – 250 ग्राम
- काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच (कुटी हुई)
- अदरक – ½ छोटा चम्मच (कद्दूकस)
- हरी मिर्च – बारीक कटी (स्वाद अनुसार)
- हरा धनिया – 3-4 बड़े चम्मच
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
समक चावल की स्टफ्ड डिश बनाने की विधि (Samak Rice Aloo Stuffed Snack Recipe)
सबसे पहले भिगोए हुए समक चावल को धोकर कम पानी के साथ बारीक पीस लें. अब इस पेस्ट को पैन में डालें, थोड़ा पानी, घी और नमक मिलाकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. जब मिक्स्चर आटे जैसा बन जाए, तो इसे ढककर 5 मिनट ठंडा होने दें.
दूसरी ओर उबले आलू को मैश करें और उसमें नमक, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब समक के आटे की छोटी लोई बनाएं, चिकनी सतह पर हल्का सा घी लगाकर बेलें. इसमें आलू की स्टफिंग भरकर मोड़ें और किनारे अच्छी तरह बंद करें.
इन तैयार पीस को स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं. फिर एक पैन में घी गर्म करके जीरा डालें और इस तड़के को ऊपर से डालें. हल्का सा सेंक लें ताकि किनारे कुरकुरे हो जाएं.
गरमा-गरम इस डिश को दही और व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन
यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की
