स्नैक्स में तैयार करें साबूदाना पनीर टिक्की, चाय के साथ करें सर्व

Sabudana Paneer Tikki: साबूदाना से तैयार करना चाहते हैं कुछ डिश तो बनाएं साबूदाना पनीर टिक्की. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं साबूदाना पनीर टिक्की को तैयार करने का तरीका.

Sabudana Paneer Tikki: शाम में आप भी टेस्टी स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं जो आसानी से तैयार हो जाए और जिसे तैयार करने में ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़े तो आप साबूदाना टिक्की को बना सकते हैं. सिंपल साबूदाना टिक्की के बजाय आप साबूदाना पनीर टिक्की को बनाएं. इस टिक्की में साबूदाना और पनीर का मिश्रण स्वादिष्ट लगता है और चटनी के साथ खाने पर मजा दोगुना हो जाता है.

साबूदाना पनीर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबूदाना- 1 कप 
  • उबले आलू- 2 
  • भुनी और दरदरी पिसी मूंगफली- आधा कप 
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

साबूदाना पनीर टिक्की को कैसे ट्राई करें?

  • साबूदाना पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में साबूदाना को डाल दें. इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. मूंगफली पाउडर को डाल दें. 
  • इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ पनीर को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से लेकर गोल करके चिपटा कर लें. 
  • तवा को गर्म करें. इसमें आप थोड़ा सा तेल डाल दें. टिक्की को तवे पर डालें और इसे अच्छे से पका लें. थोड़ा तेल डालकर इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें. टिक्की जब पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. सभी टिक्की को ऐसे ही पका लें. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >