Right Way To Use Hand Blender: सूप, ग्रेवी हो या स्मूदी इनका असली स्वाद तभी निखर कर आता है जब इनका टेक्सचर बिल्कुल स्मूथ और क्रीमी हो. सूप, ग्रेवी या स्मूदी को पीसने के लिए लोग अक्सर मिक्सर जार का इस्तेमाल करते हैं. इसमें समय भी जाता है. पहले खाने को ठंडा होने का इंतजार करना, फिर उसे जार में शिफ्ट करना. फिर ढेर सारे बर्तन साफ करना पड़ता है. यहीं पर हैंड ब्लेंडर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे सीधे उसी बर्तन में इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें खाना बना रहे हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानने से आपको छींटे पड़ सकते हैं. अगर आप भी हैंड ब्लेंडर को यूज करने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप सही तरीका जान पाएंगे. इस तरीके को शेफ रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ranveer.brar पर शेयर किया है.
ब्लेंडर इस्तेमाल करने का तरीका
- अक्सर लोग जब हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे सॉस, स्मूदी, पेस्ट या सूप को में चारों तरफ घुमाते हैं जो सही तरीका नहीं है.
- जिस बर्तन में आपको चीजों को ब्लेंड करना है उसमें आप हैंड ब्लेंडर को किसी एक कोने में स्थिर रखें. हैंड ब्लेंडर को नीचे के तरफ पॉइंट करें. इस बात का ध्यान रखें की ब्लेंडर का नीचे वाला हिस्सा बाहर नहीं रहे नहीं तो आपको छींटे पड़ सकते हैं.
- अब आप उस कोने में ही हैंड ब्लेंडर को चलाएं. हर चीज घूम के आ जाएगी और बार बार आपको हैंड ब्लेंडर घुमाने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें:घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद
यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके
यह भी पढ़ें: गलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
