पार्टनर का बार बार हो जाता है मूड स्विंग तो इन 4 संकेतों को समझें, कभी नहीं होगा झगड़ा

Relationship Tips: रिलेशनशिप में पार्टनर के मूड स्विंग को समझना जरूरी है. चाहे वह चुप्पी हो या कभी तेज बोलना. इन सारे संकेतों को पहचानकर आप कैसे उस परिस्थिति से डील कर सकते हैं? यह लेख उसी पर आधारित है ताकि रिश्ता को मजबूत बनाया जा सके.

Relationship Tips: रिलेशनशिप में अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि पार्टनर का मूड कब बदल जाए, समझ ही नहीं आता. कभी अचानक शांत हो जाना तो कभी गुस्सा और कभी किसी बात लेकर स्ट्रेस हो जाना. ये वो चीजें हैं जो अक्सर इंसान नहीं समझ पाता है. परिणाम ये होता है पार्टनर उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाता है और धीरे धीरे रिश्ता खराब होने लगता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वह पार्टनर के उन संकेतों को नहीं पढ़ पाते हैं. कभी कभी ये संकेत रिश्तों में गलतफहमी कम करने में भी मदद कर सकती है.

मूड स्विंग अपनी फीलिंग्स जाहिर करने का तरीका भी है

कई बार लोग मान लेते हैं कि पार्टनर का खराब मूड उनकी गलती है. जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता. मूड स्विंग कई वजहों से होती है. जैसे- थकान, काम का दबाव, नींद की कमी, आर्थिक तनाव, हार्मोनल बदलाव, के साथ साथ यह कई रिश्ते से बाहर की परेशानी भी होती है.

Also Read: 8 साल का रिश्ता हुआ है खत्म? एक्सपर्ट से जानिए दुबारा खुद को कैसे संभालें

पार्टनर के इन संकेतों को ध्यान से पढ़ें

  • अगर पार्टनर बहुत ज्यादा चुप हो तो यह समझ जाना चाहिए कि वह या तो थका हुआ है या फिर स्ट्रेस में है जो वह बोल नहीं पा रहा है.
  • कई बार इंसान किन्हीं वजहों से तेज बोलने लगता है. इसका मतलब ये है कि वह या किसी बात को लेकर चिंतित है या फिर किसी चीज की जल्दबाजी कर रहा है.
  • कई बार इंसान किसी चीज को अपने पार्टनर से छुपकर करता है तो वह उनसे आई कॉन्टैक्ट नहीं कर पाता है, इसका मतलब है कि अपने कृत्य पर शर्मिंदा है और उन्हें आपसे डर लग रहा है.
  • कई बार इंसान छोटी छोटी चीजों में रिएक्ट करता है. इससे इंसान को समझ जाना चाहिए कि वह ओवरथिंकिंग कर रहा है या फिर उस विशेष काम को लेकर स्ट्रेस में है.

क्या करें ऐसे समय में

कई लोग इन संकेतों को देखते हैं तो वे तुरंत सलाह देने लगते हैं. यह कई बार सामने वाले को इरिटेट कर सकता है. अगर इन संकेत दिखे तो उनसे तुरंत क्या हुआ पूछने की बजाय इत्मीनान से उनके पास बैठे और बोले “मैं यहां तुम्हें सुनने के लिए बैठा हूं, अगर तुम चाहो तो तुम शेयर कर सकते हो. शायद मैं कुछ मदद कर पाऊं. अगर जवाब ना दें तो जवाब देने के लिए दबाव न डालें. कई बार लोग पार्टनर की खामोशी से परेशान रहते हैं. ऐसे वक्त में वे बार बार उससे यही कहते हैं कि तुम बदल गए हो या फिर तुम अब पहले की तरह बात ही नहीं करते हो. लेकिन ये बातें रिश्ते को बिगाड़ देते हैं. इसके बजाय कहना चाहिए कि “मैं तुम्हारे साथ हूं, जब मन हो तब बात करना.” यह रिश्ते में सामने वाले को स्पेस देता है.

Also Read: Chanakya Niti: जिसे सगा समझ रहे कहीं वही तो नहीं कर रहा आपको बर्बाद करने की तैयारी? इन सकेतों को समझें और हो जाएं सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >