Benefits of Combing Hair Before Sleep: बिजी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग बालों की सही देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. दिनभर धूल, पसीना और प्रदूषण का असर बालों पर पड़ता है, जिससे वे उलझे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में रात को सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट कंघी करना आपके बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह एक आसान लेकिन असरदार हेयर केयर रूटीन है, जो बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.
रात को सोने से पहले बालों में कंघी करने के जादुई फायदे (Benefits of Combing Hair Before Sleep)
1. रात में कंघी करने से बालों की गांठें खुल जाती हैं, जिससे सुबह बाल कम टूटते हैं और आसानी से सेट हो जाते हैं.
2. स्कैल्प पर हल्की कंघी करने से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ बेहतर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
3. स्कैल्प में बनने वाला नैचुरल ऑयल (सीबम) कंघी के जरिए बालों की लंबाई तक पहुंचता है, जिससे बालों में नेचुरल शाइन आती है और ड्राईनेस कम होती है.
4. सोने से पहले बाल सुलझा लेने से रात में रगड़ के कारण होने वाला टूटना कम होता है.
5.धीरे-धीरे कंघी करने से सिर की हल्की मालिश होती है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
कैसे करें सही तरीके से कंघी?
- हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.
- गीले बालों में कंघी न करें.
- जड़ों से नहीं, पहले बालों के सिरों से सुलझाना शुरू करें.
अगर आप रोजाना सोने से पहले यह छोटी-सी आदत अपनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में बालों की सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेगा.
यह भी पढ़ें: Aloe Vera and Coconut Oil Hair Mask: घर पर बनाएं एलोवेरा और नारियल तेल हेयर मास्क, पाएं रेशमी और चमकदार बाल
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
