Red Nail Art Design: नाखूनों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए महिलाएं अक्सर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन अगर आप सिर्फ सिंपल नेल पॉलिश से हटकर कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो रेड नेल आर्ट डिजाइन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. चाहे पार्टी के लिए ग्लैमरस लुक चाहिए या रोजाना के स्टाइल में एक स्टाइलिश टच जोड़ना ये डिजाइन से आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.
सिंपल रेड नेल आर्ट
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो ये नेल आर्ट एक अच्छा ऑप्शन है. ये डिजाइन हाथों को बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देती है. इस डिजाइन को आप किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं. इस डिजाइन को आप डेली वियर के साथ ट्राई कर सकती हैं.
रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन
पार्टी के लिए आप रेड और गोल्ड कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं. रेड बेस पर गोल्डन लाइन्स या स्टोन्स लगाने से डिजाइन रॉयल लगता है. साड़ी, लहंगा, अनारकली या गाउन के साथ आप इस नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.
डॉट रेड नेल आर्ट
डॉट नेल आर्ट उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन चॉइस है जो सिंपल रहते हुए भी अपने नाखूनों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं. इस डिजाइन में आप छोटे-छोटे डॉट्स को अलग-अलग पैटर्न में बनाकर नाखूनों को आकर्षक बना सकती हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं.
फ्लोरल रेड नेल आर्ट
आप नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फ्लोरल रेड नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं. लाल बैकग्राउंड पर सफेद या काले फूलों का डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है. अगर आप कहीं दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना रही हैं तो इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें. ये नेल आर्ट कैजुअल लुक के लिए अच्छा है.
ग्लिटर रेड नेल आर्ट
अगर आपको शाइनी लुक पसंद है तो रेड ग्लिटर नेल आर्ट जरूर ट्राई करें. ये नेल आर्ट डिजाइन पार्टी या रात के फंक्शन के लिए एक अच्छा चॉइस है. पार्टी फंक्शन में ग्लिटर की झिलमिलाहट देखने में बहुत ही सुंदर लगती है.
यह भी पढ़ें: Lipstick Shades For Party Look: पार्टी में पाना है खूबसूरत लुक, तो ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स
यह भी पढ़ें: Jewellery Ideas For Wedding Function: शादी के फंक्शन में लुक को बनाएं परफेक्ट, इन ज्वेलरी आइडियाज को करें ट्राई
