Raw Mango Kadhi: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में हरे-हरे कच्चे आम नजर आने लगते हैं. ये केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होते, बल्कि इनका इस्तेमाल कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज जैसे चटनी, अचार, रायता को बनाने में किया जाता है. कच्चे आम का इस्तेमाल करके ड्रिंक्स भी बनाया जाता है. कच्चे आम से बने ड्रिंक पीने में स्वादिष्ट लगते हैं. इससे आमतौर पर आम पन्ना तैयार किया जाता है. इस बार आप आम पन्ना से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो कच्चे आम की कढ़ी को ट्राई कर सकते हैं. कच्चे आम की कढ़ी को बनाने की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट @myflavourfuljourney पर शेयर की है.
कच्चे आम की कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कच्चा आम- 1
- ताजा नारियल- 1
- हरी मिर्च- 1
- लहसुन- 1 कली
- अदरक- आधा इंच का टुकड़ा
- ताजा धनिया- थोड़ी सा
- जीरा- 1 टीस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- 1 टेबलस्पून
- पानी- जरूरत अनुसार
- बर्फ- जरूरत के अनुसार
- बारीक कटी धनिया पत्ती
कच्चे आम की कढ़ी को कैसे तैयार करें?
- कढ़ी बनाने के लिए आप कुकर में कच्चे आम को 2 सीटी तक पकाएं. अब आम का गूदा निकाल लें.
- नारियल को आप छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ नारियल डालें. इसमें आप कच्चे आम का गूदा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लहसुन, अदरक, जीरा, नमक और चीनी डालें.
- इसके बाद थोड़ा पानी डालकर आप इसे अच्छे से पीस लें.
- अब आप मिश्रण को कपड़े की मदद से छान लें. छानने के बाद फिर से पानी डालकर छान लें. अब इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती को डाल दें. बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस तरह से आप कच्चे आम की कढ़ी को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार
