रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 सुपर टेस्टी मिठाइयां

Instant Sweets for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर अगर आप भी घर आए मेहमानों के लिए कुछ मीठा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा समय नहीं है, तो ये 5 मिठाइयां आपके काम आ सकती हैं। इन्हें बनाने में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा समय। घर पर बने इन मिठाईयों का स्वाद ऐसा होगा कि हर कोई बस आपकी तारीफ करता रह जाएगा.

Instant Sweets for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने का नहीं, बल्कि ढेर सारी मौज-मस्ती और एक से एक मीठी चीजें खाने का भी दिन होता है. इस दिन घर पर रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना रुकता ही नहीं है. ऐसे में चाहे पूजा की थाली सजानी हो या फिर घर आए मेहमानों को कुछ खिलाना हो, मिठाई के बिना तो काम चल ही नहीं सकता है. अक्सर रक्षाबंधन के समय हम जिन मिठाइयों को दुकान से खरीदते हैं, उनमें मिलावट होने का खतरा काफी ज्यादा होता है, या फिर कई बार तो ऐसा भी होता है कि लास्ट मोमेंट पर घर से बाहर जाने का समय ही नहीं मिलता है. ऐसे में सबसे बेहतर होता है कि आप घर पर बनी हुई मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत करें. जब आप घर पर मिठाइयों को खुद बनाते हैं, तो इस त्योहार का मजा भी दोगुना हो जाता है.

आपके इस त्योहार को और भी यादगार बनाने और घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए आज हम आपको 5 ऐसी बेहद आसान और झटपट बनने वाली मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें कोई भी बहुत आसानी से बना सकता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

instant sweets for rakhi

इस रक्षाबंधन जरूर ट्राय करें नारियल के लड्डू

नारियल के इन सिंपल से लड्डुओं को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है और ये खाने में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं. नारियल के लड्डू बनाने के लिए आपको सिर्फ बाजार से नारियल का सूखा बुरादा यानी नारियल का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और उसमें नारियल का बुरादा डालकर हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भून लें. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाते रहें. जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. जब यह हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. लास्ट में लड्डुओं को सूखे नारियल के बुरादे में रोल कर दें. सिर्फ इतना करते ही आपके टेस्टी नारियल के लड्डू तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: नमकीन से लेकर मीठे तक, मखाने से बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, मिटेगी शाम की भूख और चाय का मजा भी होगा दोगुना

अचानक मेहमान घर आए तो ब्रेड का शाही टुकड़ा

अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ जाएं और आपको लगे कि आपके पास तो समय ही नहीं है, तो ब्रेड का शाही टुकड़ा आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है। यह क्रिस्पी और मीठी डिश खाने में बहुत मजेदार लगती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें और ब्रेड को बीच से तिकोने शेप में काट लें. अब एक पैन में देसी घी गरम करें और ब्रेड के इन टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें. दूसरी तरफ चीनी और पानी को उबालकर एक पतली चाशनी बना लें. तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को 1 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर बाहर निकाल लें. लास्ट में इसके ऊपर गाढ़ी रबड़ी या कटे हुए काजू-बादाम डालकर सर्व करें.

हर किसी को पसंद आएगा सूजी का हलवा

सूजी का हलवा एक ऐसी मिठाई है जिसे हर घर में पसंद किया जाता है. इसकी सबसे खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में जितना सूजी ले रहे हैं, उतना ही देसी घी डालें. अब सूजी को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे और उसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए. अब इसमें सूजी से तीन गुना गर्म पानी या दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े. जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चीनी, इलायची का पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम मिला दें. लास्ट में इसे 2 मिनट ढककर पकाएं और आपका गर्मागर्म हलवा तैयार है.

ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स

घर पर ही मिनटों में बनाएं पनीर का पेड़ा

बाजार में मिलने वाले पेड़े हर किसी को पसंद आते हैं क्योंकि ये एक तरह से ट्रेडिशनल मिठाई हैं. आप अगर चाहें तो इन्हें बिना मावा के बहुत ही आसानी से सिर्फ पनीर का इस्तेमाल करके भी मिनटों में बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश पनीर लें और उसे हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें या कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में यह मैश किया हुआ पनीर, मिल्क पाउडर और पिसी हुई चीनी मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब सारे इंग्रीडिएंट्स अच्छे से मिल जाएं और यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें थोड़ी सी इलायची का पाउडर मिला दें. जब यह पेस्ट ठंडा हो जाए, तो हाथ से छोटे-छोटे गोल पेड़े बना लें और ऊपर से पिस्ता चिपका दें.

रक्षाबंधन में सेवई की खीर बनाना शुभ

रक्षाबंधन के दिन घर पर सेवई बनाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है. यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और यह खाने में ही बहुत ही टेस्टी लगती है. सेवई की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में थोड़ा सा घी डालें और सेवई को 2 से 3 मिनट के लिए हल्का भून लें. अब इसमें दूध डालें और उबलने दें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए और सेवई अच्छे से गल जाए, तो इसमें चीनी, थोड़ी सी कुटी हुई इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम और किशमिश मिला दें. अब इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें. आप इसे गर्मागर्म भी खा सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >