बारिश में भीगते हुए AI फोटो बनाना है? ट्राई करें ये शानदार Prompts

Rain AI Prompts: बारिश का मौसम हो और AI की मदद से खूबसूरत तस्वीरें बनाने का मन करे? इस लेख में जानें Google Gemini के लिए टॉप 5 AI बारिश फोटो Prompts.

Rain AI Prompts: बारिश का मौसम आते ही हर कोई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करना चाहता है. लेकिन हर बार बाहर जाकर फोटो लेना आसान नहीं होता. ऐसे में AI एक अच्छा विकल्प बन सकता है. अगर आपके पास अपनी एक साफ फोटो है, तो उसकी मदद से बारिश में भीगते हुए, छाता लेकर चलते हुए या हिल स्टेशन पर खड़े हुए जैसी शानदार तस्वीरें बनाई जा सकती हैं. इसके लिए आपको सिर्फ सही Prompt का इस्तेमाल करना होगा.

AI फोटो बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए अपनी साफ और HD क्वालिटी वाली फोटो अपलोड करें. कोशिश करें कि फोटो में आपका चेहरा सामने की तरफ हो. चेहरे पर ज्यादा छाया या धुंधलापन न हो. इससे AI आपके चेहरे को आसानी से पहचान पाएगा और तस्वीर ज्यादा नेचुरल दिखेगी.

AI से बारिश वाली फोटो कैसे बनाएं

  • सबसे पहले Google Gemini खोलें.
  • अपनी पसंद का AI Prompt कॉपी करें.
  • उसे Gemini के चैट बॉक्स में पेस्ट करें.
  • अब + आइकन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें.
  • इसके बाद Send बटन दबाएं.
  • कुछ सेकंड बाद आपकी नई AI फोटो तैयार हो जाएगी.

1. बारिश में छाता लेकर चलते हुए फोटो का Prompt

Rain AI Prompts, PC - AI

मेरी फोटो का इस्तेमाल करके एक रियलिस्टिक बारिश वाला पोर्ट्रेट बनाएं. मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रखें. मैं हल्की बारिश में सड़क पर खड़ी हूं. मेरे हाथ में सफेद रंग का पारदर्शी छाता है. सड़क बारिश से भीगी हुई है और आसपास हरियाली दिखाई दे रही है. फोटो में सिनेमैटिक लाइटिंग हो और पूरा सीन बिल्कुल असली जैसा लगे.

2. खिड़की के पास चाय पीते हुए फोटो का Prompt

Rain AI Prompts , pc - AI

मेरी फोटो का इस्तेमाल करके एक मॉनसून पोर्ट्रेट तैयार करें. मैं खिड़की के पास बैठी हूं और हाथ में गर्म चाय का कप है. बाहर हल्की बारिश हो रही है और हरियाली दिखाई दे रही है. कमरे में हल्की पीली रोशनी हो. मेरा चेहरा बिल्कुल न बदलें और पूरी फोटो रियलिस्टिक दिखनी चाहिए.

3. बारिश में हिल स्टेशन वाला फोटो Prompt

Rain AI Prompts , PC - AI

मेरी फोटो का इस्तेमाल करके एक रियलिस्टिक हिल स्टेशन सीन बनाएं. मैं हल्की बारिश में पहाड़ों के बीच खड़ी हूं. पीछे बादल, हरियाली और धुंध दिखाई दे रही है. मेरे चेहरे और कपड़ों में कोई बदलाव न करें. फोटो का लुक सिनेमैटिक और बिल्कुल असली जैसा होना चाहिए.

4. बारिश में सड़क पर वॉक करते हुए फोटो का Prompt

Rain AI Prompts, pc - AI

मेरी फोटो का इस्तेमाल करके एक रियलिस्टिक मॉनसून स्ट्रीट फोटो बनाएं. मैं बारिश में भीगी सड़क पर धीरे-धीरे चल रही हूं. सड़क पर बारिश का पानी चमक रहा है और आसपास पेड़ दिखाई दे रहे हैं. मौसम हल्का धुंधला हो. मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रखें और फोटो नेचुरल दिखनी चाहिए.

5. बारिश में कैफे के बाहर फोटो का Prompt

Rain AI Prompts, PC - AI

मेरी फोटो का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत मॉनसून कैफे सीन तैयार करें. मैं एक छोटे कैफे के बाहर खड़ी हूं. हल्की बारिश हो रही है और हाथ में कॉफी का कप है. पीछे गर्म पीली लाइट्स और बारिश की बूंदें दिखाई दें. मेरा चेहरा बिल्कुल न बदलें और फोटो रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी हो.

यह भी पढ़ें: मानसून में डेंगू से रहें सावधान, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >