Quotes by Jaya Kishori: सुबह की शुरुआत अगर सकारात्मक विचारों से हो, तो पूरा दिन सुकून और शांति से भर जाता है. मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी अपने विचारों और प्रेरक वचनों के जरिए लोगों को बेहतर जीवन जीने की राह दिखाती हैं.
जया किशोरी के अनुसार, खुशहाल और सफल जीवन किसी एक दिन में नहीं बनता, बल्कि सही सोच, अनुशासन और आत्म-चिंतन से आकार लेता है.
Quotes by Jaya Kishori: खुशहाल और सफल जीवन जीने के 4 सुनहरे नियम
1. पहला सुख निरोगी काया
जया किशोरी जी कहती हैं कि सेहत से बड़ा कोई धन नहीं. अगर शरीर स्वस्थ नहीं है, तो न सफलता का आनंद लिया जा सकता है और न ही रिश्तों का. इसलिए खान-पान, योग, व्यायाम और पर्याप्त आराम को जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए.
2. स्पष्ट लक्ष्य का होना जरूरी
बिना लक्ष्य के जीवन भटकाव जैसा होता है. जया किशोरी जी के अनुसार, इंसान को यह पता होना चाहिए कि वह जीवन में क्या चाहता है. लक्ष्य केवल करियर तक सीमित नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनना, संतुलित जीवन जीना और आत्मिक शांति पाना भी लक्ष्य हो सकता है.
3. समय का सही उपयोग करें
समय सबसे कीमती संपत्ति है. जया किशोरी जी बार-बार समझाती हैं कि समय को बेकार की बातों, नकारात्मक सोच और अनावश्यक चिंता में न गंवाएं. वही काम करें जो आपके जीवन, रिश्तों और आत्म-संतोष में मूल्य जोड़ता हो.
4. सीखते रहना ही जीवन है
जया किशोरी जी मानती हैं कि जीवन खुद एक स्कूल है. हर अनुभव, चाहे अच्छा हो या बुरा, कुछ न कुछ सिखाता है. जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है, उसकी प्रगति भी रुक जाती है.
जया किशोरी जी का संदेश साफ है – अगर सेहत, लक्ष्य, समय और सीखने पर ध्यान दिया जाए, तो जीवन न सिर्फ बेहतर बल्कि अर्थपूर्ण भी बन सकता है. ऐसे विचारों के साथ दिन की शुरुआत करना ही सच्ची शुरुआत हैं.
ये भी पढ़ें: अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand Ji Maharaj ने बताया समाधान
