Quick Bharwan Tamatar Recipe:10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल टेस्टी भरवां टमाटर

Quick Bharwan Tamatar Recipe: आसान स्टेप्स के साथ सीखें कुकर में जल्दी और मजेदार भरवां टमाटर बनाने की रेसिपी. खाने के बाद हर कोई करेगा आपकी तारीफ.

Quick Bharwan Tamatar Recipe: लंच टाइम हाे या डिनर भरवां टमाटर आपके खाने को बना सकता है और भी खास.लेकिन कई बार हमें लगता है कि भरवां टमाटर बनाने में ज्यादा समय लगेगा.अगर आप भी अपना कीमती वक्त बचाना चाहते हैं तो प्रेशर कुकर में भरवां टमाटर की रेसिपी को बना कर ट्राय करें. इस खास तरीके से आप मात्र 10 मिनट में बिल्कुल ढाबा स्टाइल मसालेदार और खुशबूदार भरवां टमाटर तैयार कर सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ समय बचाती है बल्कि टमाटर के स्वाद को भी बरकरार रखती है.

सामग्री

  • बड़े टमाटर – 4
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • बेसन – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • तेल – 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • टमाटर तैयार करें: टमाटर के ऊपर हल्का सा कट लगाएं और अंदर के बीज निकाल दें.
  • स्टफिंग बनाएं: प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • टमाटर भरें: बनाई हुई स्टफिंग को टमाटर में डाल दें.
  • कुकर में पकाएं: कुकर में तेल गरम करें और टमाटर हल्का ब्राउन करें.फिर ढककर 1-2 सीटी तक पकाएं .
  • सर्व करें:गरम-गरम ढाबा स्टाइल भरवां टमाटर को हरे धनिये से सजाकर रोटी या पराठे के साथ परोसें.

Also Read : Khaja Mithai Recipe: परतों वाली कुरकुरी खाजा मिठाई,बस 3 चीजों से ऐसे करें तैयार

Also Read : Multigrain Palak Methi Paratha Recipe: नाश्ते में शामिल करें मल्टी ग्रेन पालक मेथी पराठा, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >