Rainbow Puri Recipe: बच्चों की टिफिन हो या मेहमानों का स्वागत, रंग-बिरंगी रेनबो पूरियों के साथ हर मौके को बनाएं खास और मजेदार

Rainbow Puri Recipe: अगर आप सिंपल सी पूरी को हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट देना चाहते हैं तो रेनबो पूरी आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना आसान है और इसे वे माएं बना सकती हैं जिनके बच्चे खाने की चीजों को देखकर ही नखरा करना शुरू कर देते हैं.

Rainbow Puri Recipe: जब भी बात पूरी की होती है तो हमारे दिमाग में जो तस्वीर बनती है वह या तो ब्राउन रंग की होती है या फिर गोल्डन रंग की. इससे ज्यादा हम पूरियों को इमेजिन ही नहीं कर पाते हैं. वैसे तो नॉर्मल पूरियां भी सभी काफी चाव से खाते हैं लेकिन आज हम आपको इसे और भी मजेदार और हेल्दी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. आज हम आपको रेनबो पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर बनाकर सभी को सरप्राइज कर सकते हैं. इस डिश की खास बात है कि ये दिखने में ही खूबसूरत नहीं होते बल्कि हेल्दी भी उतने ही होते हैं. इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले रंग पूरी तरह से नेचुरल होते हैं जिन्हें फलों और सब्जियों से तैयार किया जाता है. आप इसे अपने बच्चों को टिफिन में डालकर स्कूल भी भेज सकते हैं या फिर किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रेनबो पूरी की आसान और मजेदार रेसिपी.

रेनबो पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार सिर्फ आटा गूंथने और तलने के लिए
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • हरे रंग के लिए पालक या हरा धनिया का पेस्ट
  • लाल रंग के लिए चुकंदर का रस
  • पीले रंग के लिए हल्दी या गाजर का रस
  • नारंगी रंग के लिए गाजर और टमाटर के रस का मिश्रण
  • गुलाबी रंग के लिए चुकंदर और अनार के रस का मिश्रण

यह भी पढ़ें: Besan Katori Chaat Recipe: चटपटी चटनी और दही के साथ घर पर ही बनाएं क्रिस्पी बेसन कटोरी चाट, पाएं स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद बिना किसी झंझट के

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

रेनबो पूरी बनाने की आसान रेसिपी

  • रेनबो पूरी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद अलग-अलग बाउल में ऊपर दिए गए नेचुरल रंगों का पेस्ट या रस तैयार कर लें और कोशिश करें कि ये गाढ़े हों ताकि आटे में मिलाने पर ज्यादा पानी की जरूरत न पड़े.
  • इसके बाद आटे को 5 या 6 हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से में अलग-अलग रंग मिलाकर गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला न हो.
  • अब सभी रंगीन आटों को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि वे सेट हो जाएं.
  • अब हर रंग के आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें. आप अगर चाहें तो दो या तीन रंगों के आटे को हल्का-सा जोड़कर मिक्स रंग की भी पूरी बना सकते हैं. इससे रेनबो इफेक्ट और भी सुंदर लगेगा.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर एक-एक करके सारी पूरियां गोल्डन और फूली हुई होने तक तल लें.
  • गर्मागर्म रेनबो पुरी को आलू की सब्जी, छोले, या दही रायते के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Flower Mathri Recipe: दिखने में फूल जैसी और खाने में सुपर क्रिस्पी, घर पर मिनटों में बनाएं सभी की फेवरेट फ्लावर मठरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >