Gajar Makhana Kheer: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी गाजर मखाना खीर, एक ही कटोरी में पाएं स्वाद और सेहत दोनों का मजा

Gajar Makhana Kheer: सर्दियों में कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन हो तो गाजर मखाना खीर एक परफेक्ट ऑप्शन है. गाजर की मिठास और मखाने की खूबियों से बनी यह खीर स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इस आसान रेसिपी से घर पर मिनटों में बनाएं एक टेस्टी और न्यूट्रिशस डेजर्ट.

Gajar Makhana Kheer: सर्दियों के इन दिनों में अक्सर हम ऐसी चीजें खाना चाहते हैं, जो न सिर्फ टेस्टी हों बल्कि सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद हों. जब इस तरह की किसी डिश का ख्याल आता है, तो सबसे पहले गाजर मखाना खीर का नाम लिया जाता है. इस डिश की खासियत यह होती है कि गाजर होने की वजह से यह विटामिन-A, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर बनती है, जबकि मखाना इसे प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से लोडेड बना देता है. जब ये दोनों चीजें दूध के साथ मिलती हैं, तो एक टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट तैयार हो जाता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ घर के बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी इसे बड़े शौक से खाते हैं. चलिए जानते हैं गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी.

गाजर मखाना खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 मीडियम साइज की गाजर अच्छे से कद्दूकस की हुई
  • 1 कप मखाना
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 8 से 10 काजू और बादाम बारीक कटे हुए
  • 4 से 5 इलायची पीसी हुई

यह भी पढ़ें: Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक

गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी

  • गाजर मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर मखानों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ऐसा करने से वे क्रिस्पी हो जाते हैं. जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
  • अब उसी कड़ाही में दूध डालकर उबालें और धीमी आंच पर पकने दें और जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और 8 से 10 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद इसमें पिसे हुए मखाने डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े. इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 5 मिनट और पकाएं और जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.

खीर परोसने और स्टोर करने के टिप्स

गाजर मखाना खीर को आप गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं. इसके ऊपर से कुछ केसर या ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाने से ये और भी अट्रैक्टिव दिखने लगती है. अगर इसे सही से पैक किया जाए तो यह खीर फ्रिज में 1 से 2 दिन तक आसानी से स्टोर की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >