Dry Fruit Halwa Recipe: बिना दूध और चीनी के घर पर बनाएं ड्राई फ्रूट हलवा, व्रत और त्योहार के लिए परफेक्ट हेल्दी मिठाई

Dry Fruit Halwa Recipe: ड्राई फ्रूट हलवा त्योहारों, व्रत या किसी खास अवसर पर बनाने के लिए एकदम परफेक्ट मिठाई है. टेस्टी होने के साथ-साथ यह आपकी हेल्थ के लिए भी सुपरफूड की तरह साबित होता है. अगर आप अपनी डायट में हेल्दी मिठाई शामिल करना चाहते हैं, तो यह हलवा जरूर ट्राई करें.

Dry Fruit Halwa Recipe: भारतीय किचन में मिठाईयों का एक खास और अलग स्थान है. चाहे त्योहार हो, फैमिली गैदरिंग हो या फिर किसी मेहमान का स्वागत, मीठे के बिना हर खुशी अधूरी लगती है. ड्राई फ्रूट हलवा उन मिठाईयों में से एक है जो न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें भरपूर मात्रा में बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर, किशमिश, खजूर जैसे सूखे मेवे डाले जाते हैं, ये सभी चीजें शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ दिमाग और हड्डियों के लिए भी न्यूट्रिशियस होते हैं. इस हलवे की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए दूध, खोया या ज्यादा चीनी की जरूरत नहीं पड़ती. खजूर और अंजीर जैसी नेचुरल स्वीटनर चीजें ही इसे जितनी जरूरत उतनी मिठास दे देते हैं. तो चलिए जानते हैं ड्राई फ्रूट हलवा बनाने की आसान रेसिपी.

ड्राई फ्रूट हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • खजूर – 1 कप बीज निकाले हुए
  • अंजीर – आधा कप सूखे हुए
  • किशमिश – 2 बड़े चम्मच
  • बादाम – एक चौथाई कप
  • काजू – एक चौथाई कप
  • अखरोट – एक चौथाई कप
  • पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
  • देसी घी – 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • केसर – 6 से 7 धागे, ऑप्शनल
  • नारियल बुरादा – 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Dahi Upma Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ नया और यूनिक? दही और सूजी का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन जीत लेगा पूरे परिवार का दिल

ड्राई फ्रूट हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले खजूर और अंजीर को गुनगुने पानी में 20 से 25 मिनट भिगोकर रखें ताकि वे अच्छे से सॉफ्ट हो जाएं. इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें.
  • इसके बाद बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता को हल्का मोटा काट लें और एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालें और उसमें कटे हुए मेवों को हल्का भून लें जब तक कि उनकी खुशबू आने लगे. अब इन्हें निकालकर अलग रख दें.
  • अब उसी कढ़ाही में बचा हुआ घी डालें और खजूर-अंजीर का पेस्ट डालकर मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं. कुछ ही देर में यह मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाएगा.
  • अब इसमें भुने हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और पिस्ता डाल दें और साथ ही इलायची पाउडर और अगर चाहें तो केसर भी डाल सकते हैं. अब इन्हें अच्छी तरह मिलाते हुए 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
  • जब हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे और उसमें से घी अलग दिखने लगे, तो इसे गैस से उतार लें और इस हलवे को गरमा-गरम परोसें. इसे आप ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में भी एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Suji Dosa Cones Recipe: क्रिस्पी कोन्स और यमी फिलिंग से जीतें सभी का दिल, सूजी से मिनटों में तैयार करें पार्टी-स्टाइल डोसा कोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >