महंगे तेल छोड़िए, कद्दू के बीजों से घर पर ऐसे बनाएं हेयर ऑयल

Pumpkin Seed Oil for Hair Growth: बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या से परेशान हैं तो घर पर कद्दू के बीजों से तेल तैयार कर सकते हैं. जानें इसे बनाने का आसान तरीका और बालों में लगाने का सही तरीका.

Pumpkin Seed Oil for Hair Growth: अगर बाल लगातार टूट रहे हैं या हेयरफॉल की वजह से बाल पहले से ज्यादा पतले नजर आने लगे हैं, तो उनकी देखभाल के लिए कई लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इसके लिए आपको हर बार महंगे तेल या सीरम खरीदने की जरूरत नहीं है. कद्दू के बीजों से घर पर भी एक तेल तैयार किया जा सकता है, जिसे स्कैल्प और बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

कद्दू के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इनसे बने तेल को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, इसे हेयरफॉल का इलाज नहीं माना जा सकता. आइए जानते हैं घर पर कद्दू के बीजों का तेल कैसे बनाएं और इसे बालों में किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

बालों के लिए क्यों खास हैं कद्दू के बीज?

कद्दू के बीजों में हेल्दी फैट्स के साथ विटामिन ई, जिंक, मैग्नीशियम और प्लांट स्टेरोल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं. इनकी वजह से कद्दू के बीजों का तेल स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स रूखी स्कैल्प को नमी देने में मदद कर सकते हैं, जबकि विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है.

हालांकि, सिर्फ तेल लगाने से हर तरह के हेयरफॉल को रोकना संभव नहीं है. बालों की समस्या का कारण अलग-अलग हो सकता है.

घर पर ऐसे बनाएं कद्दू के बीजों का तेल

  • आधा कप कच्चे कद्दू के बीज
  • 1 कप नारियल तेल या स्वीट आलमंड ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले कद्दू के बीजों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. इन्हें ज्यादा देर तक न पकाएं और जलने से बचाएं.
  2. बीज ठंडे हो जाएं तो इन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
  3. अब एक बर्तन में नारियल तेल या स्वीट आलमंड ऑयल लें और इसे डबल बॉयलर तरीके से हल्का गर्म करें.
  4. इसमें पिसे हुए कद्दू के बीज डालें और बहुत धीमी आंच पर करीब 30 से 45 मिनट तक गर्म करें.
  5. इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  6. ठंडा होने पर तेल को मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें.
  7. तैयार तेल को साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर रखें.

बालों में कैसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल?

इस तेल को स्कैल्प पर लगाने के लिए थोड़ी मात्रा लें और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें. करीब 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज की जा सकती है. इसके बाद कुछ घंटे के लिए तेल लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

अगर स्कैल्प पर कोई परेशानी नहीं होती है, तो इसे हफ्ते में करीब एक बार हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट करना बेहतर रहेगा.

क्या कद्दू के बीजों का तेल हेयरफॉल कम करता है?

कद्दू के बीजों के तेल को लेकर हुई कुछ रिसर्च में बालों की ग्रोथ से जुड़े संभावित फायदे सामने आए हैं. हालांकि, अभी इसे हेयरफॉल रोकने का पक्का या चमत्कारी उपाय नहीं माना जा सकता. इसलिए केवल इस तेल पर निर्भर रहने के बजाय बालों की समस्या के पीछे की वजह पर ध्यान देना जरूरी है.

अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगें, सिर में जगह-जगह बाल कम होने लगें या लंबे समय से हेयरफॉल बना हुआ है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें. आयरन की कमी, थायरॉइड, हार्मोनल बदलाव, तनाव और दूसरी वजहों से भी बाल झड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 50 रुपये का रीठा करेगा महंगे शैंपू का काम? रीठे के साथ मिलाएं ये 2 चीजें और बनाएं शैंपू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >