Psychological Tricks: जीवन में कभी नहीं फसेंगे झूठ बोलने वालों के जाल में, ध्यान में रखें ये बातें

Psychological Tricks: आज हम आपको झूठ बोलने वाले लोगों की कुछ ऐसी निशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर अगर आप नजर रखते हैं तो कभी भी किसी के झूठ के जाल में नहीं फसेंगे आप. आज हम आपको इन्हीं निशानियों के बारे में बताने वाले हैं.

Psychological Tricks: आज के समय में कौन सच कह रहा है और कौन झूठ इस बात का पता पाना काफी कठिन हो जाता है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज के समय में सभी को झूठ बोलना बखूबी आता है और उन्हें इसकी आदत लग चुकी है. कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाले के झूठ की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही कई बार नुकसान भी हो सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए कुछ निशानियों के बारे में बताया गया है जिनपर ध्यान देकर आप एक झूठ बोलने वाले इंसान की पहचान काफी आसानी से कर सकते हैं. तो चलिए इन निशानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अनावश्यक प्रतिक्रिया

जब भी कोई व्यक्ति झूठ कहता है तो ऐसे में वह अनावश्यक प्रतिक्रिया देने लगता है. वहीं, जब एक व्यक्ति झूठ नहीं कहता है तो वह अनावश्यक प्रतिक्रिया नहीं देता है. अगर आपके सामने वाले अनावश्यक प्रतिक्रिया दे रहा है तो संभावना काफी ज्यादा है कि वह आपसे झूठ कह रहा है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

बातों को सच साबित करने की कोशिश

जब कोई भी व्यक्ति झूठ कहता है तो ऐसे में उसका सारा ध्यान अपनी बातों को सच साबित करने की तरफ रहता है. वह हर कोशिश करेगा कि आप उसकी बातों को सच मान लें.

बॉडी लैंग्वेज

अगर आप सामने वाले के बॉडी लैंग्वेज पर नजर रखते हैं तो ऐसे में भी उसके झूठ को काफी आसानी से पकड़ सकते हैं. जब आप उसकी बॉडी लैंग्वेज पर नजर रखते हैं तो ऐसे में भी काफी आसानी से झूठ के जाल में फंसने से बच सकते हैं.

आंखों पर रखें नजर

जब आप किसी के झूठ को पकड़ना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसकी आंखों पर नजर रखना चाहिए. जब आप आंखों पर नजर रखते हैं तो ऐसे में काफी आसानी से झूठ बोलने वाले को पकड़ सकते हैं. जब एक इंसान झूठ कहता है तो ऐसे में उसकी आंखें असामान्य तरीके से काम करने लगती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >