Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताया, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

Premanand Ji Maharaj: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है एक महिला ने जब महाराज जी से विवाह से संबंधित प्रश्न किया तो महात्मा जी ने उसका क्या उत्तर दिया.

Premanand Ji Maharaj: भक्तों के मन में ऐसे कई सवाल रहते हैं, जो उनके सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन से संबंधित होते हैं और भक्तों को हमेशा ऐसे संत-महात्मा का सानिध्य चाहिए होता है, जो उनका मार्गदर्शन कर सके और उनके हर प्रकार के सवालों का उत्तर दे सके, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर भक्तों को ऐसी ही कुछ शांति मिलती है. प्रेमानंद महाराज भी भक्तों से मिलकर उनके सवालों का सरल जवाब देते हैं और भक्तों को भी उनके जवाबों को सुनकर शांति महसूस होती है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है एक महिला ने जब महाराज जी से विवाह से संबंधित प्रश्न किया तो महात्मा जी ने उसका क्या उत्तर दिया.

महिला ने पूछा यह सवाल

हर भक्त जब भी महात्मा जी के सामने जाता है, वह अपने मन में चल रहे, हर सवाल का जवाब जानने का प्रयास करता है. प्रेमानंद महाराज जी भी भक्तों के सवालों को ध्यान से सुनते हैं और अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर उनके सवालों का उत्तर देते हैं. महाराज जी के सत्संग के खत्म होने के बाद एक महिला ने महाराज जी से विवाह से संबंधित प्रश्न किया और पूछा कि उसके घर वाले चाहते हैं कि उसका विवाह हो जाए, लेकिन उसे ऐसे लड़के से शादी करनी है, जो उसकी तरह ही भगवान का भक्त हो और वो उससे ज्यादा भगवान कृष्ण से प्यार करे.

Also read: Premanand Ji Maharaj: महाराज जी ने बताया इन कारणों से नहीं लगती है नौकरी

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसे लोगों को नहीं जाना चाहिए मंदिर

महाराज जी ने दिया यह उत्तर

महिला के सवाल को सुनकर महाराज जी ने कहा कि व्यक्ति के जन्म से पहले ही भगवान यह तय कर देते हैं कि उसका विवाह किस से होने वाला है, इसलिए इस बात को लेकर ज्यादा विचार करने की आवश्यकता ही नहीं है. जोड़ी ऊपर से बनकर आती है और सही समय आने पर सबको अपना वो जीवन साथी मिल जाता है, जिसे भगवान ने उसके लिए तय करके रखा है.

ऐसे मिलेगा मनचाहा जीवन साथी

प्रेमानंद महाराज जी ने महिला के सवालों का उत्तर देते हुए यह बात भी कही की अगर आप ऐसा चाहती हैं कि आपको जो जीवन साथी मिले उसमें आपके मन के अनुसार कुछ गुण हो, तो इसके लिए आपको व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति हो जाएगी.

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताया कोई जादू-टोना कर दे तो क्या करें 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >