आलू से बनाएं टेस्टी डिशेज, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

आलू से बनाना कहते हैं आसान और स्वादिष्ट डिश तो इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू से बने कुछ रेसिपी आइडियाज.

अगर आपके पास घर में हरी सब्जियां खत्म हो गई हैं और मेहमान आने वाले हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आप आलू का इस्तेमाल करके कई तरह की डिश बना सकते हैं. चाहे आप नाश्ता बनाना चाह रहे हों या शाम के वक्त में मुंह में पानी लाने वाला स्नैक्स आलू से बनी ये रेसिपी मेहमानों का दिल जीत लेगी. 

आलू का भुजिया

आलू से आप आसानी से भुजिया बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है. आलू को पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में तेल गर्म करके आलू को अच्छे से डालकर पका लें. इसमें आप नमक और हल्दी डाल दें. आप चाहें तो इसमें मसाला डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं. आलू का भुजिया को आप रोटी या पराठे के साथ नाश्ते, लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं. 

आलू पनीर टिक्की

आप शाम में स्नैक्स में आलू से कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो आलू पनीर टिक्की अच्छा ऑप्शन है. उबले आलू में पनीर को डाल दें. इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती, मसाले और नमक मिला लें. मिश्रण से आप टिक्की बनाकर तवा पर सेंक लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

आलू और कॉर्न की सब्जी 

लंच या डिनर में आप आलू से कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आलू और कॉर्न की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. रोटी, पराठे या पूरी के साथ ये सब्जी लाजवाब लगती है. इसे बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल डाल दें. इसमें प्याज और मसाले डालकर भूनें. उबले आलू और मीठा कॉर्न डालकर हल्का भूनें. पानी डालकर सब्जी को पका लें. फिर गरमा गरम सर्व करें. 

आलू का चीला 

सुबह में आप नाश्ते में फटाफट आलू का चीला बना सकते हैं. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनता है. इसके लिए आप बेसन में कद्दूकस किया हुआ आलू, नमक और मसाले डालकर घोल तैयार कर लें. तवे पर घोल डालकर चीला को पका लें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >