ब्रेकफास्ट में बनाएं पोहा कॉर्न अप्पे, शिवांगी ने बताया बनाने का तरीका

Poha Corn Appe: अगर आप नाश्ते में कुछ अलग बनाने का सोच रहे हैं, तो अप्पे बनाने एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप पोहा कॉर्न अप्पे ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं.

Poha Corn Appe: पोहा का इस्तेमाल हम नमकीन या चिवड़ा बनाने में करते हैं. आप पोहा से नाश्ते के लिए टेस्टी अप्पे भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं. पोहा कॉर्न अप्पे बनाने की रेसिपी शिवांगी दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithshivangi_ पर बताया है. 

पोहा कॉर्न अप्पे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी? 

  • मोटा पोहा – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • स्वीट कॉर्न – ½ कप (अदरक-हरी मिर्च के साथ दरदरा पीसा हुआ)
  • स्वीट कॉर्न – ¼ कप (उबला हुआ)
  • प्याज – ¼ कप (बारीक कटा)
  • शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तिल – 1–2 छोटे चम्मच
  • तेल – अप्पे पैन के लिए
  • ऑप्शनल – एक चुटकी बेकिंग सोडा

पोहा कॉर्न अप्पे बनाने का तरीका क्या है?

सबसे पहले आप पोहे को धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. अब पोहा से पानी निकालकर इसमें दही मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसे अच्छे से मैश करके नरम आटा जैसा मिश्रण बना लें.  अब इसमें पिसा हुआ कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया, नमक और उबला हुआ कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे हल्के हाथ से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें. अब गैस में आप अप्पे पैन गरम करें, थोड़ा तेल डालें और तिल छिड़कें. इसके बाद तैयार अप्पे बॉल्स को पैन में डालकर ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर बाद पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. तैयार हुए अप्पे को आप गरमा गरम चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Jackfruit Chips: अचार और सब्जी नहीं, ट्राई करें चाय के साथ कटहल के चिप्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >