Places Where the Sun Never Sets: इन 6 देशों में अस्त नहीं होता है सूरज, टूरिज्म के लिए है बेहतर विकल्प

Places Where the Sun Never Sets: क्या आपको पता है कि इस दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर सूरज कभी डूबता ही नहीं है. अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य डूबे ही नहीं? हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है.

Places on Earth where the Sun never sets: हम तकरीबन 24 घंटे में से 12 घंटे धूप की रोशनी में रहते हैं और बाकी समय अंधेरे में बिकता है,तब हमारे मन में कभी कभी ऐसा ख्याल आता है कि काश सूरज कभी डूबे ही ना और खासकर जब सर्दियों का मौसम हो तो सूरज के सामने बैठना और भी अच्छा लगता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर सूरज कभी डूबता ही नहीं है. अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य डूबे ही नहीं? हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है.

नॉर्वे

आर्कटिक सर्कल में स्थित नॉर्वे मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है, यानि ऐसा देश जहां मई से जुलाई के अंत तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता है. यहां सूर्य 76 दिनों तक निकला रहता है. नॉर्वे के स्वालबार्ड में भी सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक ढलता नहीं है. आप इस समय के दौरान इस जगह पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं और कभी रात न होने वाली जगह को अपने कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं. कहा जाता है कि यहां बस 40 मिनट के लिए रात होती है बाकी समय यहां सूरज की रोशनी होती है. यहां रात 12:43 पर सूरज डूब जाता है और मात्र 40 मिनट के बाद उग जाता है. यहां जैसे ही रात के 1:30 बजते हैं सुबह हो जाती है, जो कि काफी हैरत की बात है. आपको यह भी बता दें कि नॉर्वे में एक ऐसी जगह है जहां 100 साल से सूरज की रोशनी पहुंच ही नहीं है.

अलास्का

अलास्का ( Alaska) भी इन्हीं देशों में से एक ऐसा देश है जहां मई के अंत से लेकर जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है. . इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है. इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है. आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं. आपको बता दें बैरो में मई के आखिर से लेकर जुलाई के आखिर तक सूरज ढलता नहीं है. फिर इसके कुछ महीने बाद यानि सर्दियों में आप इसका उल्टा देखेंगे, नवंबर की शुरुआत में यहां अगले 30 दिनों तक अंधेरा रहता है. इस स्थिति को पोलर नाइट्स भी कहते हैं. बर्फ से ढके पहाड़ों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले ग्लेशियरों के लिए प्रसिद्ध, इस जगह पर आप गर्मियों या सर्दियों में जा सकते हैं.

कनाडा

यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. कनाडा( Cannada) का नूनावुत शहर काफी खूबसूरत है यहां 2 महीने सूरज डूबता ही नहीं. नुनावुत लगभग तीन हजार से अधिक लोगों वाला खूबसूरत शहर है, जो कनाडा के उत्तर पश्चिमी प्रदेशों में आर्कटिक सर्कल से दो डिग्री ऊपर स्थित है.इस शहर में साल के करीब दो महीने ही 24 घंटे धूप देखने को मिलती है. हालांकि सर्दियों में इस स्थान पर लगातार 30 दिनों तक अंधेरा भी रहता है. यह टोरंटो (Toronto) के बाद कनाडा के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है.

स्वीडन

स्वीडन ( Sweden) भी काफी खूबसूरत देश है कहा जाता है कि यहां मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक सूरज 24:00 के आसपास डूबता है और सुबह 4:30 बजे फिर से निकल आता है. यह एक ऐसा देश है जहां 6 महीने तक सुबह रहती है. यहां टूरिस्ट एडवेंचर एक्टिविटीज में लिप्त होकर, गोल्फ़िंग, फिशिंग, ट्रैकिंग और भी कई चीजें करके लंबा दिन गुजार सकते हैं. प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने के लिए स्वीडन पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है.

फिनलैंड

इस देश के ज्यादातर इलाकों में सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है. सर्दियों के मौसम में यहां अंधेरा रहता है यानी दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता है. आर्टिकल सर्किल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है. इस जगह को हजार झीलों और द्वीपों की भूमि भी कहा जाता है

भारत में करते हैं सूर्य की पूजा

हिंदू धर्म में रविवार के दिन को सूर्य भगवान को समर्पित किया जाता है. इस दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है और खुशहाल जीवन की कामना की जाती है. आपको बता दें भारत वर्ष के बिहार, झारखंड और यूपी में मनाया जाने वाला छठ महापर्व सूर्य देवता को ही समर्पित है. माना जाता है कि सूर्य की के कारण भारतवर्ष के भूभाग पर सूर्य का प्रकोप नहीं होगा. दुख की बात यह है कि हमने इसे अंधविश्वास मानते हुए बंद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >