Pizza Puff Recipe: पिज्जा तो आजकल के बच्चों की पहली पसंद होती है. जब भी उन्हें बाहर का कुछ खाने का दिल करता है तो वह पिज्जा ही डिमांड करते हैं. पिज्जा की अलग-अलग वैरायटी लोगों को पसंद आती है. अगर आप बाहर के खाने से दूर रहना चाहते हैं तो फिर आप घर पर ही शानदार पिज्जा बना सकते हैं. आज हम आपको बाजार जैसा पिज्जा पफ बनाने की सिंपल वाली रेसिपी बताते हैं.
पिज्जा पफ बनाने की सामग्री
- मैदा – आधा कप
- गेहूं का आटा – आधा कप
- नमक – स्वादानुसार
- चीनी – आधा चम्मच
- तेल – 1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- शिमला मिर्च – 4 चम्मच (बारीक कटी)
- उबले मटर – एक चौथाई कप
- स्वीट कॉर्न – एक चौथाई कप (उबले हुए)
- पिज्जा सॉस – 2 बड़े चम्मच
- टोमैटो कैचप – 2 बड़े चम्मच
- चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
- मोजेरेला चीज – 5 चम्मच
- नमक –स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- तेल – 2 चम्मच
यह भी पढ़ें: मूड बना देंगे गरमा गरम चाय संग कटहल के क्रिस्पी पकौड़े
पिज्जा पफ बनाने की विधि
- पिज्जा पफ बनाने के लिए पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्री-हीट होने के लिए रख दें.
- फिर आधा कप मैदा, आधा कप गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच चीनी, 1 चम्मच तेल और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर को एक साथ डालकर आटा गूंथ लें.
- अब एक पैन को मीडियम आंच पर रख कर तेल गर्म करें.
- इस तेल में आप प्याज, शिमला मिर्च, उबले मटर, उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर 1 मिनट चलाएं.
- अब इसमें आप सॉस, कैचप, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, नमक और काली मिर्च डाल कर 1 मिनट बाद गैस बंद करके उसमें चीज भी मिक्स कर दें.
- इसके बाद आप पिज्जा पफ बनाने के लिए आटे की पतली रोटी बेलें और इसे चौकोर आकार में काटकर इसमें स्टफिंग को ठंडा करने के बाद भर दें.
- सभी पफ को भरने के बाद आप और फोर्क यानी कांटे की मदद से इसके किनारों को सील कर दें.
- अब आप इन्हें ओवन में 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें.
- आपका पिज्जा पफ बनकर तैयार हो चुका है.
- अब आप इस पिज्जा पफ को सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी
