Personal Finance: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान महिलाएं ऐसे कर सकती हैं पैसों की बचत, जानिए काम की बात

Personal Finance: ऑनलाइन शॉपिंग करना आज के समय का ट्रेंड है. ऐसे में कुछ मददगार ट्रिक्स हैं जो आपकी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बचत करने में मदद कर सकती हैं.

Personal Finance: पिछलों कुछ वर्षों के दौरान शॉपिंग करने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऐप का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाने लगा है. यह तो आप जानते ही होंगे कि कई बार ऑनलाइन शॉपिंग करने से हमारे बैंक बैलेंस और बजट पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने अगले शॉपिंग के दौरान काफी पैसे बचा सकेंगी. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं.

24 ऑवर रूल

ऑनलाइन शॉपिंग एक एडिक्शन की तरह हो सकता है और इससे बहुत पैसे खर्च हो सकते हैं. इसलिए ऑनलाइन खरीदारी करते वक़्त 24 घंटे के नियम को फॉलो करे जिसे आपको ये सोचने के लिए वक़्त मिल जाए की उस प्रोडक्ट की आपको जरूरत है या नहीं.

प्रोडक्ट के प्राइस की तुलना करें

आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, ये जरूर ध्यान में रखें कि आप उनके प्राइस अलग- अलग वेबसाइट में जाकर देख ले. इससे शायद आपको आपकी पसंदीदा चीज कम प्राइस में दूसरे साइट या ऐप पर मिल जाए.

फेस्टिव सीजन का इंतज़ार करे

शॉपिंग साइट्स और ऐप फेस्टिव सीजन के दौरान बहुत सारे प्रोडक्ट्स पर हैवी डिस्काउंट देते है. इससे यह फयदा होता है कि आपको अपनी पसंद की चीज सस्ते कीमत पर मिल सकती है और आप अपने पैसे बचा सकती हैं.

प्रोडक्ट रिव्यु जरूर पढ़े

जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं तो उनके रिव्यु जरूर पढ़ लें. बता दें यह जरूरी नहीं है की जो प्रोडक्ट हमे कम प्राइस में मिल रही है वह अच्छा हो. रिव्यु चेक कर हम सही प्रोडक्ट को सही प्राइस में खरीद सकते हैं.

अपने शॉपिंग कार्ट में रखे प्रोडक्ट्स के प्राइस को कम होने दे

ऑनलाइन शॉपिंग में किसी भी चीज को उसी समय खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है. ऑनलाइन चीजों की कीमत बढ़ती और घटती रहती है , आप उसी समय इन चीजों की खरीदारी करे जब ये आपको सबसे कम प्राइस में मिल रहे हों.

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से आपको फायदा हो सकता है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से आपको कई बार प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल सकता या फिर कुछ रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं. इनपुट: अनु कंडुलना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >