चाय के साथ निमकी हर किसी को खाना पसंद है. कुछ लोग इसे घर पर बनाकर कुछ समय के लिए रखकर स्नैक्स के तौर पर खाते हैं. घर पर बनाई हुई निमकी कभी-कभी उतनी क्रिस्पी नहीं बन पाती, जिससे इसे खाने के टाइम मजा अधूरा लगता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और काम के टिप्स, जिनकी मदद से आपकी निमकी हमेशा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेगी. चाहे त्योहार हो, चाय के साथ स्नैक चाहिए या बच्चों के लिए टिफिन इन टिप्स से आप घर पर परफेक्ट निमकी तैयार कर सकते हैं.
परफेक्ट निमकी बनाने के आसान स्टेप्स
आटा गूंथना
निमकी बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा को छान लें, जिससे गांठ न रहें. आटा गूंथने के टाइम हमेशा अच्छे से तेल मिलाएं. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटा ज्यादा गीला न होना चाहिए, नहीं तो निमकी अच्छी नहीं बनेगी.
अच्छे से बेलना
आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं. इसे बेलन की मदद से हल्का बेलें, बहुत पतली न करें. अगर आपको मोटा निमकी बनाना है तो आप मोटा बेल सकते हैं.
शेप बनाएं
अब आप बेलन की हुई आटे की शीट को लंबी और चौड़ी स्ट्रिप्स में काटें. आप स्ट्रिप्स को सीधे या मोड़कर तल सकते हैं.
कड़ाही में तेल गरम करना
जब भी आप निमकी बनाएं तो तेल धीमी आंच पर गर्म करें. तेल ज्यादा गरम न हो इसका हमेशा ध्यान रखें. जब तेल से हल्का धुंआ आने लगे तो आटे की 1 छोटा टुकड़ा डालकर देखें अगर ये तुरंत ऊपर आए, इसका मतलब तेल अच्छे से गर्म है.
इस तरह निमकी छानें
आप तेल में निमकी की स्ट्रिप्स को धीरे-धीरे डालें. इसे हल्का ब्राउन होने तक तलें. तली हुई निमकी को पेपर टॉवल पर निकालें, जिससे इसका ज्यादा तेल निकल जाए.
इस तरह स्टोर रखें
निमकी तैयार हो जाने के बाद आप इसे पूरी तरह से ठंडा करके एक एयर टाइट डिब्बे में रखें. इस तरह निमकी 2-3 हफ्ते तक कुरकुरी रहती है.
यह भी पढ़ें- अब अनानास काटना नहीं होगा मुश्किल, अपनाएं ये आसान टिप्स
