Peacock Mehndi Design: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये मोर वाली मेहंदी डिजाइन, हाथों में लगेंगी बेहद यूनिक और खूबसूरत

Peacock Mehndi Design: हाथों की सुंदरता बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका है खूबसूरत मेहंदी डिजाइन. किसी भी खास मौके पर हाथों में लागि मेहंदी आपके लुक को पूरा करती है. यहां देखें सबसे यूनिक मोर वाली मेहंदी डिजाइन.

मोर मेहंदी डिजाइन (AI Image)

Peacock Mehndi Design: खास मौका हो या शादी का फंक्शन खूबसूरत मेहंदी लगाकर महिलाएं अपने हाथों की शोभा बढ़ाती हैं. मेहंदी डिजाइन में पीकॉक यानी मोर का डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती है. अगर आप भी हाथों में पीकॉक मेहंदी डिजाइन लगाने की सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप कुछ पीकॉक मेहंदी डिजाइन आइडियाज को देख सकती हैं. 

फुल हैंड पीकॉक डिजाइन

फुल हैंड पीकॉक डिजाइन (ai image)

फुल हैंड पीकॉक डिजाइन एक खूबसूरत मेहंदी पैटर्न है जो आपके हाथों को एक रॉयल लुक देता है. इस डिजाइन में हाथ में मोर और फ्लोरल पैटर्न को जोड़कर एक आकर्षक डिजाइन तैयार किया जाता है. 

सिंपल पीकॉक मेहंदी

सिंपल पीकॉक मेहंदी (ai image)

अगर आप ज्यादा भरा-भरा डिजाइन बनाना नहीं चाहती हैं तो सिंपल पीकॉक मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं. ये डिजाइन छोटे फंक्शन के लिए परफेक्ट है. इसमें मोर का खूबसूरत पैटर्न बहुत ही सिंपल तरीके से बनाया जाता है. ये डिजाइन जल्दी बन जाती है और देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है. 

ब्राइडल पीकॉक मेहंदी

दुल्हन के लिए मोर मेहंदी डिजाइन (ai image)

शादी के मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि उसका मेहंदी डिजाइन सबसे खूबसूरत दिखे. अगर आप भी शादी के लिए ब्राइडल मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आप ये पीकॉक मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. मोर, फूलों, पत्ते और बेल पैटर्न के डिजाइन को आप इसमें डाल सकती हैं. 

डबल पीकॉक मेहंदी डिजाइन

डबल पीकॉक मेहंदी डिजाइन (ai image)

त्योहार के मौके पर आप डबल पीकॉक मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इस डिजाइन में दो मोर एक-दूसरे की तरफ देख रहे होते हैं. हथेली पर भी ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है. मोर के साथ बारीक पैटर्न इसे और स्टाइलिश बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >