काले चने से बनाएं स्नैक्स से लेकर डिनर तक की टेस्टी रेसिपी

अब आप काले चने से बना सकते हैं स्नैक्स से लेकर डिनर के लिए टेस्टी रेसिपी, आइए जानते हैं काले चने से बनने वाली रेसिपी की कुछ आइडियाज.

अगर आपके भी घर पर नहीं हैं हर सब्जी तो अब आप घर पर काले चने से आप कई रेसिपी तैयार कर सकते हैं. काले से बनी हर डिश खाने में लाजवाब लगती हैं. आइए बताते हैं आपको काले चने से बनने वाली कुछ खास रेसिपी आइडियाज. 

चना चाट बनाएं 

काला चना चाट खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगोकर सुबह साफ पानी से धोकर उबाल लें. अब एक बर्तन में उबला चना डालें, फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और थोड़ा नींबू रस डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार है आपकी टेस्टी काला चना चाट. 

चना मसाला बनाएं 

काला चना मसाला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन, टमाटर और मसाले डालकर अच्छे से पकाएं. अब इसमें उबला काला चना डालें और थोड़ा पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकने दें. जब मसाला गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है गरमा-गरम काला चना मसाला, रोटी या चावल के साथ डिनर में सर्व करें. 

चने के पकौड़े तैयार करें

चने के पकौड़े चाय के साथ बहुत टेस्टी स्नैक्स है. इसके लिए आप उबले काले चने को हल्का मैश करें और इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिला लें. अब थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरे होने तक तल लें. तैयार हैं गरमा-गरम चने के पकौड़े. 

काला चना टिक्की

काला चना टिक्की घर पर बनाने के लिए आप उबले काले चने और आलू को अच्छे से मैश करें. अब आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाएं. अब छोटे-छोटे टिक्की बना लें. इसे तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. तैयार है स्वादिष्ट काला चना टिक्की, चटनी के साथ इसे सर्व करके खाएं. 

यह भी पढ़ें: बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >