Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

Parwal Ki Mithai: आज हम आपको परवल से सब्जी और भरवा नहीं, परवल की मिठाई बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.

Parwal Ki Mithai: जब हम मिठाई का नाम सुनते हैं, तो मन में गुलाब जामुन, रसगुल्ला या बर्फी जैसे नाम आते हैं. लेकिन क्या जानते है कि परवल, जिसे हम रोजाना सब्जी बनाकर खाते हैं, उससे भी एक लाजवाब मिठाई बनाई जा सकती है? जी हां, परवल की मिठाई एक ऐसी खास मिठाई है जो एक बार खा लेने के बाद इसका स्वाद कोई भी भूलता है. इसे खोया, इलायची और मेवों से बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर कुछ नया और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में परवल की मिठाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

परवल की मिठाई बनाने की सामग्री 

  • परवल – 10 से 12 (हरे और ताजे)
  • पानी – 3 कप (परवल उबालने के लिए)
  • मीठा सोडा – आधा छोटा चम्मच (परवल नरम करने के लिए)
  • खोया/मावा – 1 कप
  • पिसी चीनी – आधा कप 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता – 7-8 (बारीक कटे हुए)
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – आधा कप
  • केसर के धागे – 5-6 

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

परवल की मिठाई बनाने की विधि 

  • सबसे पहले परवल को अच्छे से धोकर छील लें, अब इसे दो भाग में काटें और बीच से काटकर बीज निकाल दें. 
  • अब एक पैन में 3 कप पानी गरम करें, फिर उसमें आधा चम्मच मीठा सोडा डालें. परवल को 5-6 मिनट तक उबालें, जिससे वे थोड़े नरम हो जाएं. 
  • इसके बाद अब उबले हुए परवल को ठंडे पानी में डालें और फिर कपड़े पर सुखा लें. 
  • अब एक कड़ाही में खोया को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून कर गैस बंद कर दें, फिर इसके ऊपर से इसमें 
  • पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे मेवे मिलाएं. 
  • अब एक-एक परवल में तैयार खोया का मिश्रण डालें. फिर एक पैन में चीनी पानी डालकर चाशनी बनाएं. 
  • फिर उसमें केसर के धागे डालें और चाशनी को अच्छे से गाढ़ा होने तक पकाएं. 
  • अब भरे हुए परवल को चाशनी में 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें. फिर परवल को निकालकर प्लेट में सजाएं।
  • तैयार हुए परवल की मिठाई के ऊपर से आप चांदी का वर्क और कटे पिस्ता से गार्निश करें. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >