बच्चों से बात करने का सही तरीका क्या है? जान लेंगे तो बदल जाएगा उनका पूरा व्यवहार

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छा व्यवहार और मजबूत पर्सनालिटी अपनाए. इसके लिए जरूरी है उनसे बात करने का सही तरीका अपनाना. इस आर्टिकल में आसान और इफेक्टिव तरीके बताए गए हैं, जो बच्चों की सोच, कॉन्फिडेंस और व्यवहार को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

Parenting Tips: आपके बच्चे का व्यवहार कैसा होगा यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है, कि आप खुद उससे किस तरह से बात करते हैं. अगर माता-पिता के बात करने का तरीका सही होगा, तो बच्चे भी अच्छा व्यवहार करना सीखेंगे और साथ ही उनके अंदर एक कॉन्फिडेंस भी बिल्ड होगा. लेकिन अगर माता-पिता के बात करने का तरीका ही गलत होगा, तो बच्चे भी समय के साथ चिड़चिड़े, जिद्दी या फिर पैरेंट्स से दूर रहने लग जाते हैं. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उनसे सही तरीके से बात करना सीख लें. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर माता-पिता को अपने बच्चे से किस तरह से बात करनी चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें

अक्सर माता-पिता की यह आदत होती है कि वे बच्चों की बातों को बीच में ही काट देते हैं या फिर उनकी बातों को गंभीरता नहीं लेते हैं. अगर आपके बच्चे आपसे कुछ कह रहे हैं, तो उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि आप उनकी बातों को सुन रहे हैं. जब आप उनकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, तो वे आपसे अपने दिल की बातों को खुलकर शेयर करना सीखेंगे. जब आप ऐसा करेंगे तो उसके मन में भरोसा बढ़ेगा और वे अपनी परेशानियों को आपसे शेयर करने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी ये 5 आदतें कर रही हैं बच्चों का बचपन बर्बाद, समय रहते संभल जाएं

डांटने की जगह समझाएं

आपको कभी भी अपने बच्चे को हर छोटी गलती पर डांटना नहीं चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो उसके दिल और दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. अपने बच्चे से आपको हमेशा प्यार से चीजों को समझाना चाहिए. यह सबसे असरदार तरीका होता है उन्हें आगे गलती करने से रोकने का. अगर आपका बच्चा गलती कर रहा है, तो उसे प्यार से बताएं कि उसने क्या गलती की है और इसका सही तरीका क्या हो सकता था.

प्यार और सम्मान के साथ बात करें

बच्चे उन चीजों को जल्दी सीखते हैं, जिन्हें वे अपने आसपास सबसे ज्यादा देखते हैं. अगर आप उनके साथ सम्मान से बात करेंगे, तो वे भी दूसरों के साथ ऐसा ही बर्ताव करना सीखेंगे. वहीं, अगर आप उनसे कठोर शब्दों में बातें करेंगे या फिर उन्हें डांटते रहेंगे, तो वे डर जाएंगे. अगर आप अपने बच्चे से बातों को समझने की उम्मीद रखते हैं तो किसी भी बात को उन्हें प्यार और सम्मान के साथ कहें.

मोटिवेट करना न भूलें

बच्चे की उपलब्धियां चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो, आपको उनकी तारीफ करनी चाहिए. जब आप उन्हें मोटिवेट करते हैं, तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और आगे चलकर वे अपनी जिंदगी में और भी बेहतर करने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >